एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर अनुप्रिया पटेल की पार्टी में भी बगावत, आधी रात सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

इलाहाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी के साथ ही उसकी सहयोगी पार्टी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल में भी ज़बरदस्त विरोध हो रहा है. इलाहाबाद में टिकट बंटवारे से नाराज़ पार्टी कार्यकर्ताओं ने आधी रात को सड़कों पर उतरकर खूब हंगामा किया और पार्टी मुखिया व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर पैसे लेकर टिकट बेंचने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

इलाहाबाद की प्रतापपुर सीट के टिकट को लेकर है सबसे ज़्यादा नाराज़गी

कार्यकर्ताओं की सबसे ज़्यादा नाराज़गी इलाहाबाद की प्रतापपुर सीट के टिकट को लेकर है. पार्टी ने शुक्रवार की शाम को ही इस सीट से उम्मीदवार का एलान किया है. सैकड़ों की तादात में इकटठे हुए कार्यकर्ताओं ने रात के वक्त उस होटल के बाहर प्रदर्शन किया जहाँ मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति व पार्टी के दूसरे ज़िम्मेदार पदाधिकारी रुके हुए थे.

आंदोलन और तेज करने की धमकी

प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद की प्रतापपुर सीट का टिकट नहीं बदले जाने पर सामूहिक तौर पर पार्टी छोड़ने और अपना दल सोनेलाल के घोषित उम्मीदवार को हराने का काम करने की धमकी दी है. बहरहाल कई घंटे चले हंगामे के बाद भी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर ही डटे रहे. उन्होंने शनिवार से अपना आंदोलन और तेज करने की धमकी दी है.

पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से हुए समझौते के तहत केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अपना दल सोनेलाल को इलाहाबाद में तीन सीटें मिली हैं. तीनो ही सीटों पर पार्टी ने पैराशूट उम्मीदवार उतारे हैं. ये लोग पार्टी में ज़्यादा पुराने नहीं हैं. पार्टी ने शुक्रवार की शाम को इनमे से दो सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया तो प्रतापपुर के कार्यकर्ता नाराज़ होकर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगा डाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget