एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: चौथे चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 680 धुरंधर, 189 करोड़पति उम्मीदवार

नई दिल्ली: यूपी का सियासी दंगल चरम पर पहुंच चुका है. रविवार को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया जबकि दो दिन बाद यानी 23 फरवरी को चौथे चरण का मतदान होना है. चौथे चरण में 680 राजनीतिक धुरंधर सियासत के अखाड़े में अपने-अपने दांव चल चुके हैं, जिनके भाग्य गुरुवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएंगे. आपको बता दें कि इसमें से 180 से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं तो 100 से अधिक कैंडिडेट्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

116 कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले

उत्तर प्रदेश में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मुकाबले में उतरे कुल 680 उम्मीदवारों में से 189 उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि 116 कैंडिडेट्स ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यूपी चुनाव: चौथे चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 680 धुरंधर, 189 करोड़पति उम्मीदवार

प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण

यूपी के सियासी दंगल के दूसरे चरण के लिए अखाड़े में उतरे धुरंधरों की तरफ से दाखिल एफिडेविट का उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया. इसमें 6 राष्ट्रीय पार्टियों, 5 क्षेत्रीय स्तर की पार्टियों, 87 गैर मान्यता प्राप्त दलों सहित कुल 98 राजनीतिक दलों और 200 निर्दलिय कैंडिडेट्स समेत कुल 680 उम्मीदवारों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया गया है.

ADR

680 में से कुल 189 करोड़पति उम्मीदवार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में ‘‘680 उम्मीदवारों में से 28% यानी 189 कैंडिडेट करोड़पति हैं. इनमें सबसे अधिक बहुजन समाज पार्टी के 53 में से 45 कैंडिडेट यानी 85% उम्मीदवार करोड़पति हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी के 48 में से 36, समाजवादी पार्टी के 33 में से 26 और कांग्रेस के 25 में से 17 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं. तो वहीं राष्ट्रीय लोक दल के 39 में से 6 और 200 निर्दलीय उम्मीदवारों में 25 ने एक करोड़ रूपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.’’

उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.90 करोड़ रूपये

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट की मानें तो यूपी चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 1.90 करोड़ रूपये है. जिसमें कांग्रेस के 25 कैंडिडेट्स में से हर कैंडिडेट की औसत आय 5.98 करोड़ रुपए, बीजेपी के 48 उम्मीदवारों में से हर उम्मीदवार की औसत आय 5.96 करोड़ रुपए, बीएसपी के 53 कैंडिडेट्स में से हर कैंडिडेट की औसत आय 5.82 करोड़ रुपए है. तो वहीं आरएलडी के 39 में से प्रति उम्मीदवार की औसत आय 75.76 लाख रुपए, समाजवादी पार्टी के 33 कैंडिडेट्स में से हर कैंडिडेट की औसत आय 4.29 करोड़ रुपए और 200 निर्दलीय उम्मीदवारों में हर उम्मीदवार की औसत आय 1 करोड़ रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget