एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: 5वें चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 168 करोड़पति उम्मीदवार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के महासमर में जनता का प्रतिनिधित्व के लिए उतरे उम्मीदवारों में दागियों, आपराधिक छवि वालों और करोड़पति नेताओं की भरमार देखने को मिल रही है. पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण की तरह पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव में भी दागियों की कमी नहीं है.

यूपी चुनाव: 5वें चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 168 करोड़पति उम्मीदवार

22 विधानसभा सीटों पर मैदान में हैं तीन से अधिक दागी उम्मीदवार

पांचवें चरण के चुनावी मैदान में उतरे 600 से ज्यादा उम्मीदवारों में से 117 यानी 19 प्रतिशत प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं. वहीं 168 यानी 27 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जो करोड़पति की हैसियत रखते हैं. यह लेखा जोखा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट जारी करते हुए दिया है.

एडीआर ने 11 जिलों की 52 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में चुनाव लड़ने वाले 617 उम्मीदवारों में से 612 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया. पांचवे चरण में 75 राजनीतिक दलों के 617 उम्मीदवार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिनमें 6 राष्ट्रीय दल, 4 क्षेत्रीय दल, 65 गैर मान्यता प्राप्त दल और 220 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है. 22 विधानसभा सीटों पर तीन से अधिक दागी उम्मीदवार मैदान में हैं.

612 उम्मीदवारों में से 117 दागी

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक पांचवे चरण में 612 उम्मीदवारों में से 117 (19 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं. इनमें से 96 उम्मीदवारों ने हलफनामे में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के 51 में से 23 (45 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. बीजेपी के 51 में से 21 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामला दर्ज है. आएलडी के 30 में से 08 उम्मीदवारों, एसपी के 42 में से 17 (41 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर, कांग्रेस के 14 में से 3 (21 प्रतिशत) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

ADR

BSP के 51 में से 19 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले

वहीं 220 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 19 पर आपराधिक मुकदमे दर्ज है. बीएसपी के 51 में से 19 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं बीजेपी के 51 उम्मीदवारों से 14 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरएलडी के 30 में से 07 उम्मीदवारों पर, एसपी के 42 में से 12, कांग्रेस के 14 से दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं 220 में से 17 निर्दलीय उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है.

एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पांचवे चरण में 612 में से 168 (27 प्रतिशत) करोड़पति उम्मीदवार हैं. पांचवे चरण में मैदान में उतरे उम्मीदवारों की औसतन आय 1.56 करोड़ रुपये है.

अमीता सिंह के पास 36,77,31,633 करोड़ रुपये की कुल सम्पत्ति

गोंडा के कर्लनगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह सबसे अमीर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. उनके पास 49,05,62,192 करोड़ की कुल सम्पत्ति है. वहीं अमेठी की अमेठी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमीता सिंह के पास 36,77,31,633 करोड़ रुपये की कुल सम्पत्ति हैं. अमेठी की ही तिलोई सीट से बीजेपी उम्मीदवार मयंकेश्वर शरण सिंह के पास कुल 32,71,29,454 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है.

करोड़पति उम्मीदवारों में बीएसपी के 43, बीजेपी के 38, एसपी के 32, कांग्रेस के 14, आरएलडी के 9 प्रत्याशी शामिल हैं. साथ ही 14 निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं. वहीं पांचवे चरण में उतरे 612 में से एक भी उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित नहीं की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget