एक्सप्लोरर

UP : 'रोमियो' थानेदार के खिलाफ उसी के थाने में FIR दर्ज, भेजता था अश्लील मैसेज

लखनऊ : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक लड़की ने गुहार लगायी है. गुहार अपने इलाके के थानेदार से खुद को बचाने की है. लड़की का आरोप है कि बदायूं के एक थाने का थानेदार उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है और गुंडे भेजकर धमकाता है. यूपी पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले थानेदार को सस्पेंड किया. इसके बाद उसी के थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है.

एसओ उसे लगातार मैसेज कर परेशान करने लगा

शिकायत के अनुसार आरोपी थानेदार 'आई लाइक यू, आई मिस यू, आई लव यू के मैसेज भेजता था.' लड़की का आरोप है कि एक केस के सिलसिले में उसने थानेदार एस.पी. उपाध्याय को फोन किया. जिसके, बाद एसओ उसे लगातार मैसेज कर परेशान करने लगा.

यह भी पढ़ें : मुंबई : डांस बार पर छापेमारी, सीक्रेट तहखानों के तिलिस्म में 'बार बालाएं'

देखा जा सकता है कि किस तरह के मैसेज एसओ करता था...

शिकायतकर्ता ने WhatsApp चैट की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी है. देखा जा सकता है कि किस तरह के मैसेज थानेदार, लड़की को किया करता था...

आरोपी : आप मिलने नहीं आईं मैं तो आपका वेट कर रहा था आई मिस यू

शिकायतकर्ता : आपको शर्म नहीं आती आप मेरे पापा की एज के हैं ऐसी बातें करते हुए

आरोपी : आप तो गुस्सा कर रही हैं, हमें भी अपने साथ चाय पीने का मौका दीजिए

शिकायतकर्ता : आपने मेरे पापा की हेल्प की इसका मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी बोलेंगे

आरोपी : आई लाइक यू

यह भी पढ़ें : शर्मनाक: होस्टल की लड़कियों को धमका कर प्रिंसिपल ने उतरवाए कपड़े

उसके पिता को झूठे केस में थाने ले जाकर टॉर्चर भी किया

लड़की का ये भी आरोप है कि जब उसने पुलिस में शिकायत की बात की तो उसके पिता को झूठे केस में थाने ले जाकर टॉर्चर भी किया. लड़की ने एसएसपी से लेकर डीएम तक से शिकायत की लेकिन जब उसकी किसी ने नहीं सुनी तो उसने आईजी से शिकायत की.

हरकत करने वाले एसओ के साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो

लड़की चाहती है कि इस तरह की हरकत करने वाले एसओ के साथ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. उसने सीएम योगी से भी फरियाद की है. लड़की का कहना है कि 'अब इतनी ज्यादा उन्होंने घिनौनी हरकत की है, उसपर सीएम साहब उनको क्या सजा दे ये उनकी है. लेकिन, मैं चाहती हूं उन्हें बर्खास्त किया जाए ताकि वो किसी और के साथ ऐसा ना कर सकें.'

इस पूरे विवाद पर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है

आरोपी थानेदार की ओर से इस पूरे विवाद पर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही पुलिस को आदेश दे चुके हैं कि लोगों की शिकायतों पर फौरन एक्शन लिया जाए. ऐसे में उम्मीद तो यही है कि आरोपी एसओ के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget