एक्सप्लोरर

घुड़सवारों की कमी से जूझ रही है यूपी पुलिस, घोड़े 250 और घुड़सवार हैं 100

इलाहाबाद पुलिस लाइन स्थित आरआई माउंटेन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "प्रदेश में हमारी इकाइयों में करीब 250 घोड़े हैं, जबकि सिपाहियों और मुख्य आरक्षियों की संख्या लगभग 100 रह गई है. वर्ष 1998 से घुड़सवार पुलिस में नयी भर्ती नहीं हुई है."

इलाहाबाद: यूपी की घुड़सवार पुलिस, कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रही है. पूरे प्रदेश में घुड़सवार पुलिस में करीब 100 सिपाहियों और मुख्य आरक्षियों के जिम्मे 250 घोड़े हैं. इस शाखा में पिछले 20 बरस से नई भर्ती नहीं हुई है और जनवरी तक इनमें से 10-12 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से स्थिति और भी गंभीर होने की आशंका है.

इलाहाबाद पुलिस लाइन स्थित आरआई माउंटेन पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "प्रदेश में हमारी इकाइयों में करीब 250 घोड़े हैं, जबकि सिपाहियों और मुख्य आरक्षियों की संख्या लगभग 100 रह गई है. वर्ष 1998 से घुड़सवार पुलिस में नयी भर्ती नहीं हुई है." उन्होंने बताया कि दंगा, भगदड़ आदि की स्थिति में हालात को नियंत्रित करने में घुड़सवार पुलिस की अहम भूमिका रहती है और घुड़सवारी हर पुलिसकर्मी नहीं कर सकता क्योंकि इसके लिए खास तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है. घुड़सवार पुलिस शाखा में वर्ष 1998 में पीएसी से 36 जवान लिए गए थे, जिनसे अभी तक जैसे तैसे काम चल रहा है.

पुलिस लाइन के अधिकारी ने बताया कि अगले वर्ष लगने वाले प्रयाग कुंभ मेले के लिए करीब 150 घोड़ों की मांग की जा रही है. अभी पुलिस लाइन में 23 घोड़े हैं, जबकि कर्मचारियों की संख्या मात्र आठ है. इलाहाबाद और सीतापुर में रिजर्व इंस्पेक्टर का भी पद रिक्त पड़ा है.

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में घुड़सवार पुलिस के लिए 25 सिपाही, 5 हेड कांस्टेबल और 1 रिजर्व इंस्पेक्टर सहित कुल 31 पद हैं. घुड़सवार पुलिसकर्मियों को भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद में घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिया जाता है.

अधिकारी ने बताया कि घुड़सवार पुलिस में मौजूद घोड़ों की नस्लों में 10-12 काठियावाड़, 5-6 देसी नस्ल और बाकी डुप्लीकेट थैरो नस्ल के घोड़े शामिल हैं. इन घोड़ों की खरीद पंजाब और हरियाणा से की जाती है. मुरादाबाद में एक अरबी घोड़ा भी है जो बूढ़ा हो चला है। हालांकि इस घोड़े की नीलामी नहीं की जा रही है.

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि विभाग, घुड़सवारी सीखने के इच्छुक बाहरी लोगों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराए तो इससे संसाधनों का सृजन होगा और घोड़ों के रखरखाव पर आने वाले खर्च की थोड़ी भरपाई हो सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात
Jharkhand: गोड्डा में आदिवासी दंपति और बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात
'सूर्यास्त के बाद महिला की गिरफ्तारी से पहले इजाजत लेना जरूरी', कोर्ट ने आरोपी को किया रिहा
'सूर्यास्त के बाद महिला की गिरफ्तारी से पहले इजाजत लेना जरूरी', कोर्ट ने आरोपी को किया रिहा
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget