एक्सप्लोरर

यूपी: पांच साल में पहली बार 'रामनगरी' अयोध्या जाएंगे मोदी, पांचवें चरण में 6 मई को होना है मतदान

अयोध्या दौरे के कार्यक्रम को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है. बता दें कि फैजाबाद लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 6 मई को मतदान होना है. 6 मई को फैजाबाद सीट के अलावा धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों पर भी मतदान है.

  नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मई को उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे. मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अभी तक पीएम अयोध्या नहीं गए हैं. इसे लेकर कई बार उनकी आलोचना भी हुई. इधर एक मई को उनके अयोध्या दौरे के कार्यक्रम को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद मोदी पहली बार अयोध्या आ रहे है. यहां वो रामलला और हनुमान गढ़ी जाएंगे कि नहीं, इसे लेकर अयोध्यावासियों के बीच असमंजस की स्थिति है. प्रधानमंत्री मोदी यहां गोसाईंगंज के मया बाजार इलाके में 1 मई को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी राम जन्म भूमि और हनुमान गढ़ी दर्शन करेंगे या नहीं. बता दें कि फैजाबाद लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के तहत 6 मई को मतदान होना है. ऐसे में पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग से पहले पीएम के इस दौरे से बीजेपी को आस-पास की सीटों पर भी फायदा मिल सकता है. आचार्य पीठ तपस्वी छावनी महंत परमहंस दास ने कहा, ''अरसे से अयोध्यावासियों को मोदी जी के यहां आने का इन्तजार था, जो अब जाकर खत्म हो रहा है. रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर की स्थापना मोदी जी के हाथ ही होगी.प्रधानमंत्री मोदी का यहां आना इसी बात का संकेत है.'' रामजन्म भूमि विवाद में मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब का कहना है, ''मोदी अयोध्या में आ ही कहां रहे हैं. वो तो अपने चुनावी कार्यक्रम में फैजाबाद आएंगे. यहां आएंगे तभी तो रामलला और हनुमानगढ़ी जाएंगे.'' डॉ राम विलास वेदांती, अध्यक्ष (श्री राम जन्मभूमि न्यास) का कहना है, ''प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम अयोध्या में होना हर्ष का विषय है. जहां तक मुझे जानकारी है वो रामलला के दर्शन करेंगे. निश्चित रूप से उनकी विजय होगी, और वो दोबारा देश की बागडोर संभालेंगे.'' श्री राम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास ने कहा, ''ये दौरा पूरी तरह राजनीतिक है. मोदी जी अपने प्रत्याशी के प्रचार में आ रहे हैं. वो न तो रामलला के पास आएंगे और न ही हनुमानगढ़ी जाएंगे. बीजेपी के लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है.'' लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, आखिरी चरण में 19 मई को होगा मतदान तस्वीरें: कुछ इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने दाखिल किया नामांकन, लोगों ने दिल खोलकर किया स्वागत कन्नौज: गठबंधन की रैली में सांड ने जमकर मचाया उत्पात, आधे घंटे तक हवा में चक्कर काटता रहा अखिलेश का हेलीकॉप्टर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश
'लोगों को विरोध करने का अधिकार है लेकिन...', दिल्ली प्रोटेस्ट पर बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget