एक्सप्लोरर

यूपी: महामिलावटी लोगों के पास नामी और बेनामी संपत्तियों का अंबार- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि महामिलावटी लोगों ने राजनीति के नाम पर अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए बंगले खड़े किए. नामी और बेनामी संपत्तियों का अंबार लगाया. एजेंसियां इसका हिसाब ले रही हैं.

बलिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि महामिलावटी लोगों के पास नामी और बेनामी संपत्तियों का अंबार लगा हुआ है.

मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "महामिलावटी लोगों ने राजनीति के नाम पर अपने और अपने रिश्तेदारों के लिए बंगले खड़े किए. नामी और बेनामी संपत्तियों का अंबार लगाया. एजेंसियां इसका हिसाब ले रही हैं. इसीलिए ये लोग एक-दूसरे के साथ आने को मजबूर हो गए हैं."

उन्होंने कहा, "सपा हो, बसपा हो या कांग्रेस सभी एक ही काम में जुट गए हैं कि मोदी को गाली दो. ऐसा कोई दिन नहीं है जब मोदी के लिए उनके मुंह से गाली नहीं निकली. इतने चरणों के चुनाव के बाद यह माहौल की बौखलाहट है. हार की हताशा साफ-साफ दिख रही है. मैं इनकी गालियों को उपहार मानता हूं."

मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "क्या आपने सपा, बसपा या कांग्रेस को आतंक या पाकिस्तान पर एक बार भी बोलते सुना है? वह तो केवल आतंकियों का पक्ष लेते हैं और पाकिस्तान की हिमायत करते हैं."

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी योजना भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनाने की है. हम इस पर काफी हद तक सफल भी रहे हैं. अवसरवादी तथा महामिलावटी एक होकर विरोध में लगे हैं, लेकिन मुझे तो जनता का सहयोग है. मैं इनके प्रयास को बेकार कर दूंगा."

मोदी ने कहा, "मैं बेहद गरीबी में पला-बढ़ा हूं. मैंने तो बरसात के मौसम में टपकती छत से परिवार के लोगों को दिन-रात जागते देखा है. पैसे के अभाव में इलाज के लिए गरीबों के खेतों को बिकते देखा है. मैंने अपनी मां को रसोई में धुएं से जूझते हुए देखा है. शौचालय न होने की वजह से घर और आस-पड़ोस की महिलाओं को पीड़ा सहते देखा है. मैंने गरीबी को, पिछड़ेपन को भुगता है. मैं मेरा पिछड़ापन, मेरी गरीबी दूर करने के लिए नहीं, बल्कि आपके लिए जीता हूं, आपके लिए जूझता हूं. इसी कारण मुझे विश्वास है कि इस परिस्थितियों को बदलने में हम सफल होंगे."

योगी के मंत्री राजभर की भविष्यवाणी- मोदी दोबारा नहीं बनेंगे पीएम, मायावती का दावा सबसे मजबूत

मायावती का दावा, मोदी के करीब पतियों के जाने से घबरा जाती हैं बीजेपी की विवाहित महिलाएं, अब बीजेपी बोली- माफी मांगे

बुआ ने अपने लिए बड़ा बंगला बनवाया, बबुआ टोंटी चुरा ले गया- योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नकली ओबीसी हैं, असली ओबीसी अखिलेश यादव हैं- मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget