एक्सप्लोरर

यूपी: कांग्रेस के गढ़ अमेठी में प्रधानमंत्री की जनसभा, कई विकास योजनाओं की करेंगे शुरूआत

जिलाधिकारी अमेठी आर एम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार शाम 5 बजे गौरीगंज के कौहार में 53729.69 लाख रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसमें 8 योजनाओं का शिलान्यास और 9 का लोकार्पण होगा. यहीं पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

अमेठी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गांधी परिवार का गढ कहे जाने वाली अमेठी के एक दिन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह मुंशीगंज आर्डिनेंस फैक्ट्री की नयी इकाई की आधारशिला रखेंगे. मोदी के स्वागत में अमेठी भगवा रंग मे रंगी नजर आ रही है. लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी में प्रधानमंत्री अनेक विकास योजनाओं की शुरूआत करेंगे.

जिलाधिकारी अमेठी आर एम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री रविवार शाम 5 बजे गौरीगंज के कौहार में 53729.69 लाख रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे जिसमें 8 योजनाओं का शिलान्यास और 9 का लोकार्पण होगा. यहीं पर प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में मोदी इससे पहले पांच मई 2014 में चुनावी सभा को संबोधित करने आये थे. उस चुनाव राहुल के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवार स्मृति ईरानी को तीन लाख वोट मिले थे.

कांग्रेस अध्यक्ष को अमेठी में घेरने के लिए भाजपा पूरी रणनीति के साथ जुटी है और मोदी का चुनाव पूर्व दौरा उस रणनीति का अहम हिस्सा है. भाजपा नेताओं का दावा है कि मोदी के कार्यक्रम में एक लाख से ऊपर भीड़ जुटेगी.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी गौरीगंज के कौहर इलाके में भारत एवं रूस के सहयोग से बनने वाली राइफल प्लांट की आधारशिला रखेंगे. अमेठी बाईपास, केंद्रीय विद्यालय सहित कई योजनाओ का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सप्ताह के शुरू में अमेठी का दौरा किया था और तैयारियों का जायजा लेते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के निर्देश दिये थे.

मोदी की सभा के संयोजक भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री की कौहार जनसभा में एक लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है.

मोदी के सभा स्थल के पास राहुल गांधी की वाल पेंटिंग "2014 का एम पी 2019 का पी एम" की पोताई कराये जाने को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है. राहुल के प्रतिनिधि चंद्र कांत दूबे ने कहा कि भाजपा एवं उसके नेताओं द्वारा कांग्रेस की वाल पेंटिंग मिटाना बहुत ही अशोभनीय एंव घृणित हरकत है. कांग्रेस इसकी जोरदार निंदा करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
जेल से बाहर आएंगे उमर खालिद? जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
'PM को सदन में रहना था', पीएम मोदी ने पोस्ट किया नया वीडियो तो भड़की सपा
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget