एक्सप्लोरर

पीसीएस मेंस परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का हंगामा, बायकॉट करने वाले हिरासत में

इम्तहान का बायकाट कर हंगामा कर रहे कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सामान्य अध्ययन के तमाम सवाल एक गाइड से लिए गए हैं.

इलाहाबाद: यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित पीसीएस की मेंस परीक्षा से विवादों का साया ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को इलाहाबाद में गलत परचा बंटने की वजह से पेपर लीक होने के बाद कमीशन ने उस दिन की दोनों पालियों का इम्तहान रद्द कर दिया था, लेकिन अब पूरा इम्तहान रद्द कर उसे नये सिरे से दोबारा कराए जाने की मांग को लेकर आज बड़ी तादात में अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बायकाट करते हुए सेंटर्स पर हंगामा किया. इन अभ्यर्थियों ने सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और आज के पेपर का बायकाट किया.

हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों ने सेंटर में इम्तहान देने जा रहे अभ्यर्थियों को भी जबरन रोकने की कोशिश की. इम्तहान का बायकाट कर हंगामा कर रहे कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सामान्य अध्ययन के तमाम सवाल एक गाइड से लिए गए हैं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है, इसलिए इसे पूरी तरह रद्द कर इसे दोबारा कराया जाना चाहिए. पहले गलत परचा बंटने और फिर दो पेपर रद्द होने के बाद अब इम्तहान के बायकाट ने यूपी की सबसे बड़ी बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा और यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं.

गौरतलब है कि यूपी पब्लिक सर्विस द्वारा आयोजित यूपी पीसीएस के मेंस एग्जाम के दूसरे दिन मंगलवार को इलाहाबाद के एक सेंटर पर गलत पर्चा बाँट दिया गया था. जो पेपर बांटा गया था, उसका इम्तहान उसी दिन दूसरी पाली में होना था. इससे नाराज़ होकर अभ्यर्थी सेंटर से बाहर आ गए थे.

कमीशन ने बाद में इसे गलती मानते हुए उस दिन की दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी थी. नाराज़ अभ्यर्थियों ने उस दिन सड़कों पर उतरते हुए हिंसा व आगजनी भी की. एक दिन की छुट्टी के बाद आज फिर से दूसरे सब्जेक्ट के इम्तहान शुरू हुए तो कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू करते हुए बायकाट किया है. मेंस एग्जाम के लिए तकरीबन पंद्रह हजार अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget