एक्सप्लोरर

यूपी: जिलों के दौरे पर जाएंगे नोडल पुलिस अधिकारी, सीएम योगी ने दिए आदेश

कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अपराधों ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है, ऐसे में एक बार फिर नोडल पुलिस अफसर जिलों के दौरे पर निकलने जा रहे हैं. इसके लिए वह अगले सप्ताह से जाएंगे. अतरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था पी वी. रामाशास्त्री ने बताया कि इस बार नोडल पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था की हकीकत जानने के अलावा पुलिस लाइन और जेलों का निरीक्षण करेंगे. इसके साथ ही अन्य अपराधिक घटनाओं की जमीनी हकीकत भी जानेंगे. पुलिस से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी सच्चाई जानने का प्रयास करेंगे.

दरअसल, विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरेने का काम लगातार कर रहा है. महिलाओं पर अपराध भी एक-दो रोज हो रहे हैं. किसी-किसी जिले में तो असंवेदनशील घटनाएं हो रही हैं.इसे लेकर मुख्यमंत्री चिंतित हैं. उन्होंने अधिकारियों को एक बार फिर से जिलों का भ्रमण करने को कहा है.

अभी प्रदेश में अयोध्या पर आए निर्णय के अलावा 6 दिसंबर बाबरी विध्वंस की बरसी और अन्य आयोजनों के कारण अफसरों का दौरा टाल दिया गया है. लेकिन अगले सप्ताह से एक बार फिर अफसर जिलों का रुख करेंगे और वहां रात्रि विश्राम भी करेंगे.

बता दें कि महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे योगी सरकार के सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. ताजा मामला अब यूपी के बुलंदशहर का है जहां खेत में सब्जी तोड़ने गई एक 14 साल की नाबालिग किशोरी को तीन युवकों ने खेत में बंधक बना अपनी हवस का शिकार बना डाला. आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज कर जहां पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया है. वहीं गैंगरेप के तीन नाबालिग आरोपियों और वीडियो वायरल करने वाले चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

इसके अलावा आग के हवाले की गई उन्नाव रेप पीड़िता की देर रात नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आखिरी सांसे लीं. अस्पताल के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया, ‘‘शाम से उसकी हालत बिगड़ने लगी. रात 11 बजकर 10 मिनट पर उसे दिल का दौरा पड़ा. हमने बचाने की कोशिश की लेकिन रात 11 बजकर 40 मिनट पर उसकी मौत हो गई.’’

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा. कहा जा रहा है पीड़िता के शव को एयरलिफ्ट कर उन्नाव लाया जाएगा.

ABP न्यूज़ EXCLUSIVE: क्या फांसी से बच जाएंगे निर्भया के गुनहगार?

बुलंदशहर में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

'हमारा सिस्टम एक और बेटी को बचाने में नाकाम रहा', उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर महिला कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget