एक्सप्लोरर

यूपी: संभल में बंदरों की मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा निमोनिया थी वजह

संभल जिले में पिछले दिनों हुई बंदरों की मौत की वजह का खुलासा हो गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत निमोनिया होने से हुई थी.

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में कई बंदरों की मौत निमोनिया की वजह से हुई थी. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. संभल के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी(सीवीओ) डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान(आईवीआरआई) में हुए पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि बंदरों की मौत निमोनिया से हुई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में 19 बंदरों की मौत बताई जा रही है, लेकिन डॉ. विनोद ने सिर्फ सात बंदरों की मौत की बात कही है.

संभल जिले के पवांसा इलाके में पिछले एक हफ्ते से बंदरों के बीमार होने और मरने का सिलसिला जारी है. यहां मंदिर के आसपास काफी संख्या में बंदर रहते हैं. बंदरों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ तो पशु चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया.

छह अप्रैल को बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए देश के सबसे बड़े संस्थान बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के सेंटर फॉर एनिमल डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद आईवीआरआई ने संभल के पशु चिकित्सा विभाग को रिपोर्ट भेज दी. जिसके मुताबिक बंदरों की मौत निमोनिया की वजह से हुई थी.

आईवीआरआई के एक प्रधान वैज्ञानिक ने कहा, "बंदरों के बाएं फेफड़े में निमोनिया के लक्षण मिले. सांस नली में रक्तरंजित स्राव मिला. किडनी और लीवर में समस्या पाई गई. बैक्टीरियल इंफेक्शन की भी आशंका है."

संभल के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी(सीवीओ) डॉ. विनोद कुमार ने कहा, "अब तक सात बंदरों की मौत हुई है. स्थानीय मीडिया गलत संख्या पेश कर रहा है. आईवीआरआई से आई रिपोर्ट के मुताबिक, बंदरों की मौत निमोनिया से हुई. अब हमारा फोकस दूसरे बंदरों को बचाने पर है."

डॉ. विनोद ने बताया कि बंदरों की मौत की घटना के बाद से पशु चिकित्सा विभाग की टीम सक्रिय हो गई है. वन विभाग भी इस काम में लगा है. दूसरे बंदरों को बचाने के लिए उनका इलाज किया जा रहा है. बंदरों को केले में टेबलेट दी जा रही है. हालांकि कुछ बंदर केले से टेबलेट निकालकर फेंक देते हैं. ऐसे में हम टेबलेट को पीसकर केले में मिला रहे हैं, ताकि अन्य बंदर निमोनिया के प्रभाव से बच सकें.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: देश में तेजी से बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए इस डॉक्टर ने बताया कारगर उपाय श्याम सुंदर कलानी ने निभाया था 'रामायण' में सुग्रीव और बाली का किरदार, कैंसर से हुआ निधन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
दिल्ली: कैब ड्राइवर की हत्या पर परिवार का धरना, मांगा इंसाफ
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
पानीपत के देशराज कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, जांच जारी
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स बैन, विरोध में उतरे छात्र
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget