एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: देश में तेजी से बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए इस डॉक्टर ने बताया कारगर उपाय

फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. डी के गुप्ता ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय बताए. उन्होंने एक ग्राफ के जरिए बताया कि पॉजिटिव केस मिलने के बाद इलाके के लोगों को इससे कैसे बचाया जाए.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप हर दिन के साथ बढ़ रहा है. देश में अभी तक कोरोना वायरस से 6412 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 199 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा बैठे हैं. महाराष्ट्र समेत भारत के छह राज्यों को कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. इन राज्यों में देश के कुल 65 फीसदी कोरोना के मरीज हैं. वहीं डॉक्टर्स अपने अपने स्तर पर लोगों को इस वायरस से बचने के उपाय बता रहे हैं.

फेलिक्स हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. डी. के. गुप्ता ने कोरोना से बचने का तरीका बताया. डॉ. गुप्ता ने कहा कि अगर हमें कोरोना से बचना है तो सबसे पहले हमें लॉकडाउन का अच्छी तरह से पालन करना होगा. साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी सख्त जरूरत है. उन्होंने बताया कि अभी हम स्टेज 2 में हैं लेकिन अगर लॉकडाउन का सही से पालन नहीं हुआ तो भारत में इटली और अमेरिका जैसे हालात बन सकते हैं.

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर डॉ. गुप्ता ने कहा कि यहां लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए यहां मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. गुप्ता ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए अलग अलग धर्मों के प्रतिनिधियों को भी आगे आकर अपने धर्म के लोगों से लॉकडाउन का पालन करवाना होगा, साथ ही ऐसा नहीं करने पर पैदा होने वाली भयावह स्थिति से भी अवगत कराना होगा.

गुप्ता ने एक ग्राफ के जरिए बताया कि कैसे कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उस क्षेत्र के लोगों को इससे संक्रमित होने से बचाया जाए. उन्होंने कहा, किसी भी क्षेत्र में संक्रमित मरीज मिलने पर तीन किलो मीटर के एरिया को कंटेन कर देते हैं, जिसे कंटेनमेंट जोन कहा जाता है. जिसको हम सेक्टर्स में बांट देते हैं. हर सेक्टर में 50 घर चुने जाते हैं. इन घरों में जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करते हैं और पॉजिटिव मरीजों को ट्रैक कर उन्हें आइसोलेट करते हैं साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन में भेजते हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अभी तक 100 के आसपास लोगों की मौत हो चुकी है. इस आंकड़े तक पहुंचने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है. वहीं 1364 लोग अब तक इस महामारी की चपेट मे आ चुके हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें

जानिए- कोरोना की लड़ाई में कितनी मुश्किल में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ, देशभर में 200 पाए गए पॉजिटिव हरियाणा सरकार का बड़ा एलान, कोरोना से जंग लड़ रहे मेडिकल स्टाफ की सैलरी डबल की

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
नेस्ले और HUL पर FSSAI का बड़ा एक्शन, भ्रामक दावों पर थमाया कारण बताओ नोटिस
Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget