एक्सप्लोरर

यूपी: निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी सहित 7 लोग गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे.

बिजनौर (UP): उत्तर प्रदेश के महराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमनमणि त्रिपाठी को सोमवार को बिजनौर में गिरफ्तार कर लिया गया. धारा 144 का उल्घंन करने पर विधायक के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने रविवार को लॉकडाउन के बीच 10 लोगों के साथ बदरीनाथ और केदारनाथ जाने के लिए पास बनवाया था, लेकिन चमोली के जिला प्रशासन ने बदरीनाथ के कपाट नहीं खुलने का हवाला देते हुए उन्हें चमोली जिले की सीमा से लौटा दिया.

पुलिस के मुताबिक, विधायक ने जो पत्र दिखाया, उसमें उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के पिता के पितृकर्म के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ जाने की बात कही थी. दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने विधायक अमनमणि त्रिपाठी के उत्तराखंड राज्य जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकृत किए जाने के संबंध में आए समाचार को असत्य, भ्रामक और आधारहीन बताया. उन्होंने कहा कि विधायक ने भ्रामक रूप से तथ्यों को 'मुख्यमंत्री के साथ जोड़कर' आपत्तिजनक कृत्य किया है.

प्रवक्ता ने कहा कि विधायक अमनमणि त्रिपाठी को उत्तराखंड राज्य जाने के लिए न तो मुख्यमंत्री ने और न ही राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है. त्रिपाठी अपने कृत्य के लिए स्वयं उत्तरदायी हैं.

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, रविवार को ये सभी लोग तीन कारों में सवार होकर बदरीनाथ आ रहे थे. चमोली जिले की सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम ने इन्हें आगे जाने से रोककर वापस भेज दिया. इन पर टिहरी जनपद स्थित मुनीकी रेती में लॉकडाउन का उल्लंघन करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है.

पुलिस अधीक्षक यशवत सिंह चौहान ने बताया कि विधायक अमनमणि त्रिपाठी समेत 10 लोगों को चमोली जिले की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि अभी बदरीनाथ के कपाट खुले ही नहीं हैं. चौहान ने बताया कि इन लोगों ने बताया कि उनके पास उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी अनुमति पत्र है. लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी.

उन्होंने बताया कि विधायक की बात संदेहास्पद लगी, इसी कारण उन्हें वापस किया गया था. अगर मुख्यमंत्री के पिता के कर्म के संबध में कोई आएगा तो हमें प्रोटोकॉल जारी होगा. उसकी सूचना भी रहेगी. लेकिन ऐसा कुछ था नहीं.

UP में COVID-19 से संक्रमित 1939 लोगों का इलाज जारी, अब तक 758 ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget