एक्सप्लोरर

राहुल गांधी RSS फोबिया से ग्रस्त, उन्हें संघ की शाखा में जाना चाहिए: श्रीकांत शर्मा

राम मंदिर मसले पर उन्होंने राहुल को घेरा और कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले, राम सेतु के अस्तित्व को नकारने वाले और हिन्दू मंदिरों को छेड़खानी का अड्डा बताने वाले फर्जी गांधी, फर्जी जनेऊधारी राहुल गांधी, राम मंदिर पर मौन क्यों हैं?

लखनऊ: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी 112 पन्ने के घोषणा पत्र में गौशाला, गौ अभ्यारण निर्माण और RSS की शाखाओं में प्रतिबंध की घोषणा किए जाने पर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री व सरकारी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा केरल में सरेआम गोकशी और गोमांस का भक्षण किया गया, वहीं अब मध्य प्रदेश में वोट के लिए गोशाला की राजनीति की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का घिनौना चरित्र है. गो-भक्षक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसका जवाब दें. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को झूठ की मशीन बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी RSS फोबिया से ग्रस्त हैं. शाखाओं पर प्रतिबंध का राग अलापने से पहले, राहुल केरल में गोकशी और अयोध्या में राम मंदिर पर अपना रुख स्पष्ट करें. यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी को संघ की शाखाओं मे जाने की नसीहत भी दी. राम मंदिर मसले पर उन्होंने राहुल को घेरा और कहा कि भगवान राम को काल्पनिक बताने वाले, राम सेतु के अस्तित्व को नकारने वाले और हिन्दू मंदिरों को छेड़खानी का अड्डा बताने वाले फर्जी गांधी, फर्जी जनेऊधारी राहुल गांधी, राम मंदिर पर मौन क्यों हैं? यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा- जब राम चाहेंगे तभी बनेगा मंदिर ऊर्जा मंत्री ने ट्वीट कर राहुल गांधी को झूठ बोलने की मशीन बताया और कहा कि झूठ की मशीन राहुल गांधी ने 10 साल सत्ता में रहते हुए चहेते उद्योगपतियों का 36.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया. केंद्र की मोदी सरकार ने साढ़े 4 साल में किसी उद्योगपति का एक पैसा भी माफ नहीं किया. राहुल गांधी झूठ बोलना बंद करें. कांग्रेस द्वारा RSS की शाखाएं बंद करने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि एयरसेल-मैक्सिस के भ्रष्टाचार में संलिप्त कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम और नेशनल हेराल्ड के भ्रष्टाचार में जमानत पर चल रहे राहुल गांधी RSS फोबिया से ग्रस्त हैं. शाखाओं पर प्रतिबंध का राग अलापने से पहले, वह केरल में गोकशी और अयोध्या में राम मंदिर पर अपना रुख स्पष्ट करें. उन्होंने कहा कि RSS की शाखाएं राष्ट्रवादी विचारों का संचार करती हैं. जेएनयू में भारत के टुकड़े करने की बात करने वालों को समर्थन देने वाले राहुल गांधी, शाखाओं पर प्रतिबंध की बात कर रहे हैं. उन्हें संघ को समझने के लिए शाखाओं में जाना चाहिए, इससे देश के प्रति उनकी नकारात्मकता समाप्त होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?
NC के बागी MLAs के साथ बैठक करेंगे फारूक-उमर अब्दुल्ला, मानेंगे या देंगे इस्तीफा?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget