एक्सप्लोरर

योगी पर उनके ही कैबिनेट मंत्री का निशाना, कहा- मंत्रियों की भी नहीं सुनते बेलगाम अफसर

अपने विवादित बयानों से अक्सर ही योगी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है.

इलाहाबाद: अपने विवादित बयानों से अक्सर ही योगी सरकार के लिए मुसीबत का सबब बनने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि योगी राज में भी सूबे के कुछ अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हैं और वह उनके समेत दूसरे कैबिनेट मंत्रियों की भी नहीं सुनते हैं. ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधते हुए कहा है कि वह अपने जिले में ढाई सौ मीटर सड़क बनवाने के लिए पिछले छह महीने से परेशान हैं. सीएम योगी ने सड़क बनाने का आदेश भी दे दिया, लेकिन लापरवाह अधिकारी छह महीने में काम भी नहीं शुरू करा सके हैं.

यमुना नदी में मिला दो नाबालिग सहेलियों का शव, हत्या और खुदकुशी के बीच उलझी गुत्थी

उनके मुताबिक़ जब उनके जैसे कैबिनेट मंत्री का यह हाल है, तो भ्रष्ट व बेलगाम अफसर आम जनता का काम कितनी गंभीरता से करते होंगे, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है. इलाहाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी की सरकारों द्वारा पतितपावनी गंगा को जल्द ही प्रदूषण मुक्त किये जाने के दावे को पूरी तरह असंभव बताया है. उनका कहना है कि जो सरकार कारखानों और नालों का गंदा पानी सीधे गंगा में गिरने से नहीं रोक पा रही है, वह गंगा को कैसे साफ़ कर पाएगी.

गैस किट लगी स्कूल वैन में अचानक लगी आग, अवैध तरीके से भरी जा रही थी गैस

उनके मुताबिक़ उन्हें नहीं लगता कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालु गंगा के साफ पानी में डुबकी लगा सकेंगे. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने यूपी का क़ानून व्यवस्था पर कहा है कि जातिवाद व भ्रष्टाचार में शामिल पुलिस अफसर छेड़खानी जैसी गंभीर घटनाओं में भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. हालांकि अपनी ही सरकार पर निशाना साधने के बावजूद कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि वह कुछ वैचारिक मतभेदों के बाद भी साल 2024 के लोकसभा चुनाव तक बीजेपी के साथ ही बने रहेंगे और अपना गठबंधन नहीं तोड़ेंगे. उनके मुताबिक़ बीजेपी अपनी ही सरकारों की योजनाओं का प्रचार तक नहीं कर पा रही है, जिसकी वजह से योजनाओं का फायदा ज़रूरतमंदों तक नहीं पहुंच रहा है.

कोर्ट में पेशी पर आए कैदी ने पुलिसवालों से हाथ छुड़ाकर चौथी मंजिल से लगाई छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रियंका गांधी की जेठानी के फार्महाउस पर कब्जा, कांग्रेस विधायक ने दी आत्मदाह की चेतावनी
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में झमाझम बारिश; उमस भरी गर्मी से मिली राहत
दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में झमाझम बारिश; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget