एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री का बेतुका बयान, देश के स्वाभिमान के लिए खुशी से झेलनी चाहिए महंगाई

देश में बढ़ती महंगाई पर यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अजीब बयान दिया है. उनका कहना है कि जनता को देश के स्वाभिमान के लिए महंगाई की मार को झेलते रहना चाहिए.

इलाहाबाद / कौशाम्बी: देश में बढ़ती महंगाई पर यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अजीब बयान दिया है. उनका कहना है कि जनता को देश के स्वाभिमान के लिए महंगाई की मार को झेलते रहना चाहिए. मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि महंगाई की मार को झेलकर हम अपना आर्थिक स्तर बढ़ा सकते हैं और दुनिया को यह दिखा सकते हैं कि हम दूसरे देशों से कभी कुछ लेते नहीं हैं, इसलिए नहीं बल्कि उन्हें देते रहते हैं. कौशाम्बी जिले में एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि लोगों को देश के स्वाभिमान के लिए ठीक उसी तरह महंगाई झेल लेनी चाहिए, जैसा महाराणा प्रताप ने स्वाभिमान की खातिर घास की रोटी खाई थी. अब इलाज के लिए किसी को घर, खेत और जेवर नहीं बेचने पड़ेंगे: योगी आदित्यनाथ मंत्री ने दलील दी है कि भारत के लोग हमेशा स्वाभिमान के साथ ही जिए हैं, इसलिए देश के स्वाभिमान की खातिर महंगाई की मार को सहना ही पड़ेगा. योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य और दुग्ध विकास समेत कई विभागों के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण ने महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्तर सालों तक देश पर राज करने के बाद सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन हकीकत में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया, जबकि मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के जरिये यह दिखा दिया कि गरीबी किस तरह से हटती है. उन्होंने कहा कि पैसे के बिना भी गरीब लोग मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत जब अपना इलाज हाईटेक सुविधाओं से लैस अस्पतालों में कराने लगेंगे, तब लोगों को यह एहसास होगा कि देश की गरीबी दूर करने में मोदी सरकार ने कितना बड़ा कदम उठाया है. देश पर सत्तर बरस तक राज करने वाली कांग्रेस को मौजूदा सरकार से यह सीखना चाहिए कि गरीबी किस तरह से हटती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget