एक्सप्लोरर

यूपी: मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने लखनऊ मेट्रो से दिया इस्तीफा, ये है वजह

बता दें कि एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार के तौर पर श्रीधरन (87) पिछले कुछ महीने से लखनऊ नहीं आए थे. दूसरे चरण में करिडोर पर जब मेट्रो संचालन शुरू हुआ, तब भी स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे.

लखनऊ: मेट्रोमैन व लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रधान सलाहकार इंजीनियर श्रीधरन ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए एलएमआरसी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. वहीं एलएमआरसी ने त्याग पत्र को शासन को भेजकर अवगत कराया है. मेट्रो मैन लखनऊ मेट्रो परियोजना से शुरुआती दौर से जुड़े हुए हैं.

लखनऊ मेट्रो के प्राथमिक फेस की लॉन्चिंग में वे लखनऊ आए थे.एलएमआरसी के प्रधान सलाहकार के तौर पर श्रीधरन (87) पिछले कुछ महीने से लखनऊ नहीं आए थे. दूसरे चरण में करिडोर पर जब मेट्रो संचालन शुरू हुआ, तब भी स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे.

लखनऊ मेट्रो के अधिकारियों की मानें तो स्वास्थ खराब होने के बाद भी वह बराबर प्रबंध निदेशक कुमार केशव के संपर्क में थे, हर काम की जानकारी फोन पर लेते रहे. वे लखनऊ के अलावा आगरा, कानपुर व गोरखपुर में मेट्रो परियोजनाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे. इसी का नतीजा है कि लखनऊ में ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के अलावा प्रदेश के तीन जिलों में मेट्रो का डीपीआर जहां बन चुका है. कानपुर व आगरा में मेट्रो का टेंडर भी जून में निकलने वाला था।

एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा, "श्रीधरन ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर-दक्षिण करिडोर के निर्माण कार्य की निगरानी की. भूमिगत अनुभाग के निर्माण में उनका मूल्यवान मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण था. मैंने उनसे इस्तीफा नहीं देने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य इस समय काम करने की इजाजत नहीं दे रहा है."

मेट्रो सूत्रों की मानें तो जून के अंतिम सप्ताह में लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक अब तक किए गए कार्यो से उन्हें अवगत कराने के लिए केरल जाएंगे और उनका हाल चाल लेंगे.

यूपी: बदली छाने से गर्मी से राहत, 48 घंटों में मानसून के पूरे राज्य में पहुंचने की उम्मीद

यूपी: इच्छामृत्यु की मांग कर रहे पिता की बच्ची के इलाज में मदद करे योगी सरकार : प्रियंका गांधी

'एक देश, एक चुनाव' बीजेपी का नया पाखण्ड, बैलेट पेपर से हों चुनाव- मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget