एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती का PM से सवाल, 'पांच साल में IAF में क्यों शामिल नहीं किया गया एक भी राफेल?'

मायावती ने कहा कि पीएम मोदी का रैलियों में कहना है कि पाक के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था. ऐसी बात थी तो पिछले 5 वर्षों के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया? बीजेपी द्वारा भी देश की रक्षा व सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों?

नई दिल्ली: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर राफेल को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. मायावती ने कहा, '' पीएम श्री मोदी का रैलियों में कहना है कि पाक के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था. ऐसी बात थी तो पिछले 5 वर्षों के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया? बीजेपी द्वारा भी देश की रक्षा व सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों?''

मायावती ने इससे पहले आतंकी घटनाओं को लेकर मोदी सरकार पर वार किया था. मायावती ने एक ट्वीट में कहा, "जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकी घटनाओं व जवानों की शहादत को लेकर पूरा देश बहुत ज्यादा चिन्तित व दुःखी है लेकिन इसकी आड़ में बीजेपी व खासकर पीएम श्री मोदी जिस प्रकार से अपनी सरकार की कमियों व विफलताओं पर पर्दा डालने की कोशिशों में लगे हैं वह आमजनता से छिपा हुआ नहीं है."

भारतीय वायुसेना के पायलट एवं विंग कमाण्डर अभिनन्दन वर्धमान की पाकिस्तानी कब्जे से सकुशल वतन वापसी पर देश के लोगों में संतोष एवं खुशी का उल्लेख करते हुये मायावती ने कहा कि भारत की सुरक्षा और सम्मान के मामले में देश को दीर्घकालीन मजबूत विश्वसनीय नीति बनाने की जरूरत है.

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान से जुड़े एक बयान को लेकर उन पर निशाना साधा था. राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी की वजह से राफेल लड़ाकू विमान की आपूर्ति में देरी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जान जोखिम में डालना पड़ रहा है.

गांधी ने ट्वीट कर कहा, "प्रधानमंत्री जी क्या आपको कोई शर्म नहीं है? आपने 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी को दिये. राफेल विमानों के आने में देरी के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं." कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, "आपकी वजह से विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जीवन जोखिम में डालना पड़ रहा है."

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी विरोध की जिद में देश हित का विरोध मत करिए. राफेल विमान सौदे पर विवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राफेल पर स्वार्थनीति और अब राजनीति के कारण देश का बहुत नुकसान हुआ है. राफेल की कमी देश ने महसूस की है. आज हिंदुस्तान एक स्वर में कह रहा है कि अगर हमारे पास राफेल होता, तो क्या होता?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget