एक्सप्लोरर

यूपी: मुसलमान बेहतरीन चरित्र दिखाकर धो डालें मदरसों पर लगे दाग- अरशद मदनी

मौलाना मदनी ने कहा कि मुल्क की आजादी से लेकर उसे सजाने संवारने तक में मदरसों का बहुत बड़ा योगदान रहा है और उन्हें आतंकवाद का अड्डा बताया जाना उनकी तौहीन है. यह ऐसा वक्त है जब मुसलमानों को बेहतरीन चरित्र दिखाते हुए मदरसों के साथ साथ मुस्लिम कौम पर लग रहे आरोपों को धो देना चाहिए.

लखनऊ: हिंदुस्तान में मुसलमानों के सबसे बड़े सामाजिक संगठन जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताए जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए गुरुवार को कहा कि मुसलमान बेहतरीन चरित्र का प्रदर्शन करके मदरसों पर लगे दागों को धो डालें.

मौलाना मदनी ने जमीयत के एक कार्यक्रम में कहा कि आज मुल्क में मदरसों पर तरह-तरह के आरोप लगाकर उन पर हमले किए जा रहे हैं. यह बेहद निंदनीय और चिंतनीय है.

उन्होंने कहा कि मुल्क की आजादी से लेकर उसे सजाने संवारने तक में मदरसों का बहुत बड़ा योगदान रहा है और उन्हें आतंकवाद का अड्डा बताया जाना उनकी तौहीन है. यह ऐसा वक्त है जब मुसलमानों को बेहतरीन चरित्र दिखाते हुए मदरसों के साथ साथ मुस्लिम कौम पर लग रहे आरोपों को धो देना चाहिए.

जमीअत अध्यक्ष ने कहा कि मदरसों के प्रबंधन को चाहिए कि वह प्रशासनिक अधिकारियों को अपने यहां बाकायदा न्योता देकर बुलाए और उन्हें अपनी पूरी कार्यप्रणाली के बारे में बताएं, ताकि समाज में यह व्यापक संदेश दिया जा सके कि मदरसे राष्ट्र निर्माण में किस कदर योगदान कर रहे हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर कहा था कि देश के मदरसे आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. लिहाजा प्राइमरी स्तर तक के सभी मदरसों को बंद कर दिया जाए.

मौलाना मदनी ने मुल्क के सियासी सूरते हाल का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है.भारतीय जनता पार्टी ने मुसलमानों के साथ-साथ संविधान को भी बहुत नुकसान पहुंचाया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुसलमानों को नुकसान जरूर पहुंचाया है लेकिन उससे संविधान को कभी कोई खतरा नहीं पैदा हुआ. भाजपा ने तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है और लोकतंत्र को भी कमजोर करने की भरसक कोशिश कर रही है.

मौलाना मदनी ने आह्वान किया कि हिंदुस्तान के हर जिम्मेदार नागरिक का यह दायित्व है कि अगले लोकसभा चुनाव में ऐसी विघटनकारी ताकतों को सत्ता से बेदखल कर दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
मौलाना रशीदी के कांवड़ियों को 'आतंकी' कहने पर संत समाज का फूटा गुस्सा, माफी की मांग
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
रांची प्रोटेस्ट अपडेट: विधानसभा मार्च से पहले सरकार के बीच बातचीत को लेकर फंसा पेंच
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget