एक्सप्लोरर

यूपी: हरदोई में प्रेम प्रसंग के चलते दलित युवक को जिंदा जलाया, सदमे में मां की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में दलित युवक को जिंदा जलाए जाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिये सामाजिक ताने-बाने पर प्रहार हो रहा है.

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में दलित युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दावा है कि सामान्य बिरादरी की लड़की से प्रेम प्रसंग के चलते पहले तो दलित युवक की पिटाई की गई, फिर उसके बाद कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया गया और बाहर से ताला बंद कर दिया गया. इस बात की जानकारी जब युवक की मां को मिली तो सदमे में उसकी मां की भी मौत हो गई.

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर लगे ताले को तोड़कर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हत्या के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है.

दलित युवक को पेट्रोल डालकर जलाने का यह मामला हरदोई जिले के कोतवाली शहर इलाके के भदैचा गांव का है. जहां के रहने वाले अभिषेक नाम के युवक का गांव की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दावा है कि अभिषेक अपनी प्रेमिका से मिलने घर गया था. जहां घर वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया और फिर उसके बाद उसकी पिटाई की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

यूपी: हरदोई में प्रेम प्रसंग के चलते दलित युवक को जिंदा जलाया, सदमे में मां की मौत

इस वारदात की सूचना पाकर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी पूर्वी ज्ञानजंय सिंह, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ,शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की. एसपी के मुताबिक, युवक को संदिग्ध हालत में आग से झुलसा पाया गया. जिसकी मौत हो गई. इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

कर्नाटक: दलित होने की वजह से ग्रामीणों ने बीजेपी सांसद को गांव में जाने से रोका

कांग्रेस ने दलित युवक को जिंदा जलाने की घटना को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और सवाल किया कि दलितों पर अत्याचार की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं?

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ बीजेपी राज में एक और दलित को ज़िंदा जलाया- अमानवीय व शर्मनाक! उत्तर प्रदेश में राजनीतिक मकसद हासिल करने के लिये सामाजिक ताने-बाने पर प्रहार हो रहा है. राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली सत्ता पक्ष चुप है. उत्तर प्रदेश में ना महिलायें सुरक्षित, ना दलित और ना पिछड़े सुरक्षित हैं.’’

यूपी: हरदोई में प्रेम प्रसंग के चलते दलित युवक को जिंदा जलाया, सदमे में मां की मौत

कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के प्रमुख नितिन राउत ने दावा किया, ‘‘इस घटना से एक बार फिर साबित हो गया है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है. योगी सरकार में दलितों पर लगातार हमले हो रहे हैं.’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद दलितों को पूरे देश में निशाना बनाया जा रहा है. मेरा प्रधानमंत्री से सवाल है कि वह इन घटनाओं पर चुप क्यों हैं?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget