एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा

अलीगढ़ में ऑडी एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत को गिरफ्तार कर लिया है. भतीजे ने टक्कर मारकर के व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सड़क पर हुई एक सनसनीखेज घटना के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के भतीजे विक्रांत की गिरफ्तारी के बाद मामला चर्चा में आ गया है. बन्नादेवी थाना क्षेत्र में ऑडी कार से मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारने और उसकी मौत होने के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई.जबकि इससे पहले बीजेपी नेता द्वारा ड्राईवर द्वारा घटना करने की बात कही जा रही थी.

यह भी पढ़ें: यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात दुकान बंद करने के बाद मनोज गांव के ही कन्हैया के साथ बाइक से सामान पहुंचाने जा रहे थे. रास्ते में सामान खरीदने के लिए मनोज ने बाइक रोकी थी. इसी दौरान पीछे से आई ओडी कार में सवार लोगों ने बाइक हटाने के लिए हार्न बजाया. बाइक हटाने के बाद भी कार सवारों ने मनोज से गाली-गलौच की. विरोध करने पर कहासुनी हो गई.

इसके बाद मनोज व कन्हैया आगे निकल गए. कार चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी. मनोज सड़क पर गिर पड़े तो उनके ऊपर से कार चालक ने कार निकाल दी जिससे  मनोज गम्भीर घायल हो गया उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. कन्हैया के घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

21 अक्टूबर 2026 को ये मामला बन्नादेवी थाना पहुंचा जहां ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई घटना की शिकायत के मुताबिक, ऑडी कार चालक ने वादी के पुत्र के साथ गाली-गलौज की और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. इस घटना में युवक की मौत हो गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. 

सीसीटीवी से खुला राज 

शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई गई. पुलिस की जांच में ऑडी कार का नंबर UK07FW7577 सामने आया. इसके आधार पर वाहन के चालक की पहचान विक्रांत पुत्र पंकज के रूप में की गई. आरोपी अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में जेल पुल के पास वैष्णो धाम, जादौन बिल्डर्स के फ्लैट नंबर 203 का निवासी बताया गया है.

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के बाद आरोपी विक्रांत को बन्नादेवी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.मामले में थाना बन्नादेवी पर मुकदमा संख्या 782/26 दर्ज होने की जानकारी दी गई है. पुलिस ने संबंधित ऑडी कार के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, जांच में खराब मिली बिल्डिंग
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, LDA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अखिलेश-आजम की मुलाकात पर अनुप्रिया पटेल के विधायक की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget