एक्सप्लोरर

UP Lockdown 4.0: घर से बाहर निकलना है तो जान लीजिये सरकार की नई गाइडलाइंस

यूपी में लॉकडाउन 4 के लिये सरकार ने रियायतों का पिटारा खोला है. इस दौर में शर्तों के साथ तमाम छूट दी गई है. लेकिन कंटेनमेंट जोन के लिये पाबंदिया भी हैं.

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण में पाबंदियों और छूट के नये दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं. कोरोना महामारी के इस संकट काल में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को खत्म हो गया था. केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ाते हुये 31 मई तक कर दिया गया है. यूपी की योगी सरकार ने चौथे चरण में जनता को सहूलियतें देने का फैसला किया है. मुख्य सचिव आरके तिवारी ने देर रात राज्य की गाइडलाइन भी जारी कर दी. इस दौर के लॉकडाउन में बाजार ,वाहन और बसों की आवाजाही तमाम शर्तों के साथ शुरू की गई है. आइये एक नजर डालते हैं कि जनता के लिये सरकार ने कहां और किस तरह की छूट देने का एलान किया

यहां मिली छूट...

-रेड और कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी दुकानें और फैक्टरियां खुलेंगी.

-ग्रामीण क्षेत्र में एवं नगर पालिक क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है.

-रेस्टोरेंट खुलेंगे लेकिन सिर्फ होम डिलिवरी की इजाजत, मिठाई की दुकानें भी खुलेंगी, लेकिन सिर्फ सामान बेचा जाएगा, वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी.

-पटरी व्यवसायी को काम करने की अनुमति लेनी होगी.

-चार पहिया वाहनों में ड्राइवर के अतिरिक्त दो लोगों को बैठकर चलने की अनुमति होगी. -बाइक पर व्यक्ति अकेला चलेगा, पीछे बैठने की अनुमित नहीं. लेकिन महिला को पीछे बैठने की अनुमति है. -ऑटो में ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यक्ति ही चल सकेंगे.

-प्रदेश भर में निजी वाहनों को दी गई चलने की अनुमति.

-बरात में केवल 20 लोग शामिल हो सकेंगे. -नोएडा/गाजियाबाद के एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली से आने वाले हॉटस्पॉट एरिया के अंदर के व्यक्तियों को छोड़कर शेष पर प्रतिबंध नहीं रहेगा.

-प्रिंटिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर्स आदि की दुकानों को खोलने की अनुमति.

जारी रहेंगी ये पाबंदियां

-लोगों को घर से बाहर मास्क लगाकर निकलना होगा.

-सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल बंद रहेंगे.

-सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, प्रार्थना/धार्मिक स्थल बंद रहेंगे.

-राज्यों की सहमति के साथ अंतर्राज्यीय बसों के संचालन को फिलहाल अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए बाद में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे.

-दूसरे राज्यों द्वारा निर्धारित किए गए यात्री वाहनों को प्रदेश में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

शाम सात से सुबह सात बजे तक घर से निकलने पर प्रतिबंध

शाम सात से सुबह सात बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध होगा. केवल आवश्यक गतिविधियों को छूट रहेगी. इस संबंध में स्थानीय प्राधिकारी अपने पूरे क्षेत्राधिकार में धारा-144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में गूंजा एकता का संदेश, CM सम्राट ने दिया ‘5 पांडव’ का फॉर्मूला
पटना में गूंजा एकता का संदेश, CM सम्राट ने दिया ‘5 पांडव’ का फॉर्मूला
यूपी में गूंजेगीं PM मोदी का अनकही कहानियां, BJP का नुक्कड़ नाटक प्लान
यूपी में गूंजेगीं PM मोदी का अनकही कहानियां, BJP का नुक्कड़ नाटक प्लान
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी
अजमेर: टोल टैक्स न देने पर विवाद, 12 गाड़ियों से आए बदमाशों ने की गोलीबारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- 'गंभीर कदम...'
जेलेंस्की ने ट्रंप को घुमाया फोन, न्यूयॉर्क में मिलेंगे, बोले- 'गंभीर कदम...'
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
दिल्ली में खत्म हुआ बारिश का दौर? शुष्क रहेगा मौसम, जानें अपडेट
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी सुरभि संग नजर आएंगे मनोज तिवारी, बेटी रिति बिग बॉस 20 में मचा रहीं धमाल
'पति पत्नी और पंगा 2' में पत्नी संग दिखेंगे मनोज तिवारी, बेटी पहुंची बिग बॉस 20
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, चीन को लेकर ट्रंप ने क्यों लिया यूटर्न? जानें
अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, चीन को लेकर ट्रंप ने क्यों लिया यूटर्न? जानें
ट्रेन में रो रही थी यात्री की बिटिया रानी, चुप कराने को वेंडर ने किया डांस
ट्रेन में रो रही थी यात्री की बिटिया रानी, चुप कराने को वेंडर ने किया डांस
Noise Cancelling Headphones यूज करने से पहले जानें सच्चाई! नहीं तो पड़ेगा पछताना
Noise Cancelling Headphones यूज करने से पहले जानें सच्चाई! नहीं तो पड़ेगा पछताना
Embed widget