एक्सप्लोरर

यूपी सरकार के पास दिव्यांग बच्चों के लिये स्कूल खोलने का बजट नहीं: राजभर

राजभर ने कहा, “2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुये ही मंदिर मुददे को हवा दी जा रही है. कुंभ के जरिये लोकसभा चुनाव के लिए ब्रांडिंग की जा रही है. कुंभ में हजारों करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है, जबकि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिये बजट मांगता हूं तो बजट नहीं है.''

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार पर एक बार फिर निशाना साधते हुये आरोप लगाया कि राज्य सरकार कुंभ के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है लेकिन सभी जनपदों में दिव्यांग बच्चों के लिये स्कूल खोलने को उसके पास बजट ही नहीं है.

प्रदेश सरकार में बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री राजभर ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, '2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुये ही मंदिर मुददे को हवा दी जा रही है. कुंभ के जरिये लोकसभा चुनाव के लिए ब्रांडिंग की जा रही है. कुंभ में हजारों करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है, जबकि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिये बजट मांगता हूं तो बजट नहीं है.

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में केवल 16 दिव्यांग विद्यालय हैं.' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ' अब भला प्रदेश के डेढ़ करोड़ दिव्यांग बच्चे इन 16 स्कूलों में कैसे पढ़ेंगे. सभी जनपदों में विद्यालय खोलने के लिये बजट मांगता हूं तो बजट नहीं है. हम इस बारे में बोलते हैं तो कहते हैं कि हम विरोध में बोलते हैं.' इस बीच उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल से जब इस मामले में प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में मुख्यमंत्री से सवाल करिए. मैं एक मंत्री हूं और उनके (राजभर के) ही समान हूं. इसलिये अपने समकक्ष मंत्री के सवाल का जवाब देने के लिये मैं उपयुक्त नही हूं.' राजभर ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी बीजेपी से नाता जोड़े रखने को लेकर सही समय पर निर्णय लेगी.

अपनी ही सरकार पर लगातार हमले कर रहे राजभर ने बीजेपी की तरफ से खुद पर हुए पलटवार के बारे में अपने ख्यालात जाहिर करते हुए कहा ‘‘समय बताएगा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हम एक साथ रहेंगे या नहीं.’’

उन्होंने कहा ‘‘वैसे हम बीजेपी के साथ हैं. मगर गलत बात को हमेशा गलत कहते रहेंगे. हम अपनी पार्टी का संगठन बढ़ा रहे हैं. चुनाव आएगा तो देखा जाएगा. हम सही समय पर फैसला लेंगे.’’

राजभर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के उस बयान के बारे में सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने राजभर को ‘आवश्यक बुराई’ करार देते हुए कहा था कि वह उन्हें ढो रहे हैं.

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने कहा, ‘‘हमें अनावश्यक क्यों ढो रहे हैं, हिम्मत हो तो हटा दें. सरकार को पिछड़ों के कल्याण का एक भी काम करने की फुरसत नहीं है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य सरकार से सुभासपा को एक कार्यालय भवन आवंटित करने को कहा था, मगर नहीं दिया गया. साथ ही विभिन्न शासकीय निगमों में से एक अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष पद देने को कहा था, वह भी नहीं हुआ. जाहिर है कि वह हमें अनावश्यक ही ढो रहे हैं.’’

विश्व हिन्दू परिषद और कुछ अन्य संगठनों द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये कानून बनाने की मांग किये जाने के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि यह सिर्फ भावनाएं भड़काकर वोट लेने की साजिश है।.जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो फिजूल की बातें क्यों की जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
'सपा के हाथ रामभक्तों के खून से सने, कांग्रेस ने राम को नकारा', गोरखपुर में CM योगी का हमला
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget