एक्सप्लोरर

यूपी: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरी, ईयरफोन, थंब इप्रेशन मशीन बरामद किए है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और नकल कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकल कराने के उपकरण, अभिलेख और 1.24 करोड़ रुपये के भरे हुए चेक बरामद किए.

अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) नीरज पांडेय ने बताया कि सूत्रों से पता चला कि 30 सितंबर और एक अक्तूबर को होने वाली लोअर सबआर्डिनेट की परीक्षा में अभ्यर्थियों से पैसा लेकर विभिन्न तरीकों से उन्हें पास कराने वाले गिरोह के कुछ सदस्य तेलियरगंज के पास इकट्ठा हो रहे हैं.

उन्होंने बताया कि सूचना की पुष्टि होने पर एसटीएफ की टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर पहुंची जहां संदिग्ध पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरोह के सरगना अहमद अली ने पूछताछ करने पर बताया कि वह और गिरोह के अन्य सदस्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, बैटरी, ईयरफोन, थंब इप्रेशन आदि का प्रयोग करने और इस संबंध में लेनदेन आदि के बारे में बातचीत करने के लिए एकत्र हुए थे.

एसटीएफ की टीम ने इन अभियुक्तों की पहचान अहमद अली (सिद्धार्थ नगर), अरुण यादव (निवासी बलिया), संदीप कुमार (निवासी मिर्जापुर), मोहम्मद सफीउल्लाह (बक्सर, बिहार) और अमन कुमार (झूंसी, प्रयागराज) के तौर पर की है.

इन अभियुक्तों के पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से युक्त सात पूरे बांह की शर्ट, एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 15 डिवाइस बैटरी, 37 ईयरफोन मैग्नेट, 13 थंब इंप्रेशन प्लास्टिक, दो मुहरें, 23 भरे हुए चेक और 25 ब्लैंक चेक, पांच आधार कार्ड, चार पेन ड्राइव, चार वाहन, 10 मोबाइल फोन, 134 प्रवेश पत्र और 42,100 रुपये की नकदी बरामद की गई है.

वाराणसी: 51 शक्तिपीठों में से एक है मां विशालाक्षी का अनोखा मंदिर, दर्शन मात्र से होती है सौभाग्य की प्राप्ति

यूपी: योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया 'एम पासपोर्ट पुलिस' एप, अब वेरिफिकेशन में नहीं लगेगी देर

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश- अब तक 35 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget