एक्सप्लोरर

यूपी : पीएम मोदी का अखिलेश को जवाब- 'जनता के काम के लिए गधे से प्रेरणा लेता हूं'

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गुजरात के 'गधे' पर राजनीति थम नहीं रही है. गुरुवार को यूपी के बहराइच में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम अखिलेश यादव पर गधे वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश को अब गधों से डर लगने लगा है. कई सौ किलोमीटर दूर  के गधे से डरने लगे हैं. जातिवादी राजनीति की आदत के कारण वो जानवरों में भी 'ऊंच-नीच' देखते हैं. साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 'मैं गधे से भी प्रेरणा लेता हूं.' 'गधे से भी प्रेरणा लेता हूं' मोदी ने कहा कि गधा अपने मालिक के प्रति वफादार होता है. गधा कम खर्चे वाला होता है. मालिक जो काम कराए उसे किसी भी हालत कितना भी थका , भूखा हो जरूर करता है. उसके उपर चीनी लदा है या चूना इसका भेदभाव नही करता, चुपचाप अपना काम करते जाता है. मैं भी जनता को मालिक मानता हूं. जनता का काम गधे से प्रेरणा लेकर करता हूं. मोदी बहराइच में विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे पीएम नरेन्द्र मोदी बहराइच में विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर भारतीय जनता पार्टी की आंधी दिखाई दे रही है. पीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश की भावी पीड़ी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश में कमल खिलाने में लगी है. यह भी पढ़ें : गधे पर गदर: जाने क्यों खास है गुजरात के गधे मुख्यमंत्री अपने 5 वर्षों के कार्यों का उत्तर नहीं दे रहे हैं मोदी के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री अपने 5 वर्षों के कार्यों का उत्तर नहीं दे रहे हैं और अभी भी बिना संकोच और शर्म के बोल रहे हैं कि काम बोलता है. सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता किसी भी अवसरवादी गठबंधन को स्वीकार करने वाली नहीं है. पीएम ने महाराष्ट्र के निगम चुनावों का भी जिक्र कर दिया इसके साथ ही पीएम ने महाराष्ट्र के निगम चुनावों का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र के भी नतीजे आ रहे हैं और उसमें कांग्रेस नजर नहीं आ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि यूपी को 27 साल बेहाल करने वाले और '27 साल यूपी बेहाल' कहने वाले ये दोनों मिल गए हैं. यह भी पढ़ें : यूपी चुनावों में गुजरात के गधों को लेकर जारी है वार-पलटवार चीनी कारखाने वालों ने यहां के किसानों का बकाया नहीं चुकाया उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की हालत यहां बदतर हो गई. चीनी कारखाने वालों ने यहां के किसानों का बकाया नहीं चुकाया है. पीएम मोदी ने कहा कि ब्रह्मा जी से जुड़ा बहराइच आज खनन माफिया, भू-माफिया, खदान माफिया और रेत माफियाओं के नाम से जाना जाने लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget