एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- ‘पहले अपना इतिहास देखें मोदी’

लखनऊ: चुनावी मौसम है ऐसे में नेता एक-दूसरे पर वार करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते. आज सीएम अखिलेश ने पीएम मोदी की तरफ से दिए गए एक बयान पर पलटवार किया है.

पीएम मोदी ने कल कन्नौज की रैली में 1984 की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश पर मुलायम पर हमला कराने वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का आरोप लगाया था. इस पर अखिलेश ने कहा है कि पीएम इतनी पुरानी बातें इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने चुनाव में हार मान ली है.

पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- ‘पहले अपना इतिहास देखें मोदी’

अखिलेश ने कहा, ‘‘मोदी जी ने कन्नौज में कहा कि हमने कांग्रेस से दोस्ती करके नासमझी की. हमने यह इसलिये किया ताकि हमारे लोगों के अंदर से सरकार बनाने को लेकर भ्रम और दुविधा निकल जाए. हमने सरकार बनाने के लिये और साम्प्रदायिक ताकतों को हटाने के लिये कांग्रेस से समझौता किया है.’’ उन्होंने कहा ‘‘मोदी जी साल 1984 की याद दिला रहे हैं. उन्हें इतनी दूर जाने की क्या जरूरत थी. अगर आपको हमें ही कांग्रेस के प्रति गुस्सा दिलाना था तो आप हमें फिरोजाबाद वाली बात याद दिला देते. वहां उपचुनाव में कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष (राज बब्बर) ने हमें हराया था. ये इसलिये याद दिला रहे हैं क्योंकि इस बार उत्तर प्रदेश का चुनाव उन्होंने खो दिया है. अब उनके पास और कोई रास्ता नहीं है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मोदी कहते हैं कि मुझे अनुभव नहीं है, इसीलिये मैंने कांग्रेस से गठबंधन किया. याद रखना साथियों, साइकिल तभी सीख पाते हो, जब एक बार गिर जाते हो. हम कम से कम साइकिल चलाना तो सीख ही गये हैं. हम साइकिल इतनी तेज चला सकते हैं कि ना हाथी ही आसपास आ सकता है और ना ही कमल वाले आ सकते हैं.’’ पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- ‘पहले अपना इतिहास देखें मोदी’ अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने जब भी कुछ कहा है वो पूरा किया है – ये नेता जी की पार्टी है. जो हमसे काम पूछ रहे हैं वो आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे देख ले तो उनकी आंख खुल जाएगी. लेकिन पीएम को काम नही दिखता है कारनामा दिखता है. अगर काम देखना है तो एक्सप्रेस वे पर आएं और 10 किलोमीटर चले तो हमे ही वोट दोगे. अखिलेश यादव ने पार्टी अध्यक्ष बनने पर भी सफाई दी. कहा मुझे मजबूरी में फैसला लेना पड़ा. कुछ लोग ये समझ रहे है कि मैने कुर्सी के लिए किया मैने कुर्सी के लिए नही किया समाजवादियों के लिए किया है.

मालूम हो कि मोदी ने कल कन्नौज में अपनी जनसभा में कहा था, ‘’मुलायम साल 1984 में जब विधान परिषद में विपक्ष के नेता थे, तब उनके कड़े विरोध से तंग आकर कांग्रेस ने चार मार्च 1984 को मुलायम पर गोलियां चलवायी थीं, मगर वह बच गये थे. अखिलेश कुर्सी के मोह में अपने बाप पर हमला कराने वाले लोगों की गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते व्यापार ठप! दिवाली से पहले 3 हजार करोड़ का नुकसान
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी
यूपी: मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, इन्हें दी गई खास जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget