एक्सप्लोरर

कसाब और गधे के बाद अब यूपी चुनाव में आया बाली और रावण!

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में नेताओं की तरफ से ‘कसाब’ और ‘गधे’ के बाद अब बाली और रावण का भी जिक्र होने लगा है. राम की नगरी अयोध्या के पास विधानसभा रुदौली में अपनी पार्टी बीजेपी के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने पहुंची उमा भारती ने हेलीकाप्टर से उतरते ही सबसे पहले अपने चित्त परिचित अंदाज़ में दोनों हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया और फिर मंच की तरफ चल पड़ीं.

उमा भारती जैसे ही मंच पर आईं उन्होंने सबसे पहले भीड़ में दब रही महिलाओं को मंच के पास बुलाने का एलान किया. इसके बाद माइक संभालते ही उमा भारती ने रामायण के अलग अलग अध्यायों का सहारा लेते हुए सीधे तौर पर अखिलेश और राहुल के गठबंधन पर हमला बोला.

रामायण के अध्याय का ज़िक्र करते हुए उमा भारती ने कहा, "राहुल का हाथ थामकर अखिलेश ने पिता को छोड़ दिया. जबकि राम जी तो पिता के कहने पर ही बिना कुछ बोले 14 साल के लिए वनवास चले गए थे."

इसके साथ ही उमा भारती ने मंच से अखिलेश और राहुल को राजनीति की मर्यादा का पाठ भी पढ़ा डाला. उमा भारती ने कहा, "मेरी मुलायम से चुनावी मैदान में सीधे लड़ाई हुई थी, लेकिन मैंने उनसे हमेशा सभ्यता से बात की. जब वो चुनाव में हार भी गए तब भी मिलने और बात होने के बाद मुलायम ने अपना हाथ मेरे सर पर रखकर बोला कि मां का दूध तुमने पिया और हार स्वीकार की"

उमा भारती ने आगे कहा, "जब मुलायम के घर शादी हुई तो उन्होंने पीएम मोदी को भी बुलाया और मुलायम के घर जब मोदी गए तो मोदी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची. अखिलेश और राहुल आप लोग सीखो कि राजनीति कैसे होती है. मर्यादा मत लांघों. अखिलेश और राहुल ने पीएम का अपमान किया है"

चुनावी मंच है और पिछले कुछ दिनों से ऐसे मंचों से कई बार गुजरात के गधे वाले विज्ञापन का ज़िक्र हुआ तो भला उमा भारती कैसे चूकती. उमा भारती ने इसको धर्म और ज्ञान से जोड़ते हुए कहा, "सभी जीवों में भगवान हैं, गधों में भी. अखिलेश की नज़र द्वारिकाधीश पर नहीं पड़ी बल्कि गधे पर पड़ी है.’’

बात ही बात में उमा भारती ने रामायण के एक और अध्याय का ज़िक्र करते हुए विपक्षियों के उस सवाल का भी जवाब दे दिया जो अक्सर उठता रहता है. वो सवाल है कि पार्टी ने सीएम पद का कोई चेहरा सामने क्यों नहीं रखा.

उमा भारती ने कहा, "चुनाव में अलग अलग रणनीति होती है, रणनीति मुख्य रूप से दो तरह की होती है. राम ने बाली को चेहरा छुपाकर मारा और रावण को चेहरा दिखाकर मारा. रावण ने अकेले लड़ाई लड़ी थी पर बाली कई लोगों से सम्बन्ध बनाये हुए था और इस बार भी लड़ाई बाली से है"

सभा पूरी होने के बाद जब हमने उमा भारती से अखिलेश यादव के उस बयान पर सवाल पूछा जो अखिलेश जिसमें कल एबीपी न्यूज़ के कैमरे पर अखिलेश ने बसपा पर बीजेपी में वोट ट्रांसफर का आरोप लगाया था.

इस सवाल का जवाब देते हुए उमा भारती ने कहा, "वोट सिर्फ बसपा का ही नहीं बल्कि सपा और कांग्रेस का भी बीजेपी के पास ट्रांसफर हुआ है"  बता दें कि 27 फरवरी को पांचवे चरण की 52 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले की होगी जांच, CM फडणवीस ने दिए आदेश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget