एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और मायावती में 'फुलफॉर्म' की वार

नई दिल्ली: यूपी में 403 में से 209 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है यानी प्रदेश की आधी से ज्यादा जनता अपने सियासी रहनुमाओं को चुनने के लिए अपना वोट डाल चुकी. तीन चरण के बाद नेताओं ने अब चौथे चरण के प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है.

प्रचार में नेता एक दूसरे पर जमकर तंज कस रहे हैं. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती में फुलफॉर्म की लड़ाई हुई. दोनों ने शब्दों की आड़ लेकर एक दूसरे पर जमकर हमला बोला.

BSP मतलब ‘बहन जी संपत्ति पार्टी’ - मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने आज जौलान की चुनावी रैली में कहा कि अब तो BSP का नाम बदल गया है और ‘बहन जी संपत्ति पार्टी’ हो गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि शब्द वहीं के वहीं हैं लेकिन मतलब बहल गया है.

नोटंबदी के बहाने मोदी ने मायावती को अपने निशाने पर लिया और मोदी ने पूछा, बहनजी ने कहा कि नोटबंदी पर सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की. सरकार ने नहीं की थी या आपने नहीं की थी?

प्रधानमंत्री के नाम का मतलब 'निगेटिव दलित मैन' - मायावती पीएम मोदी के इस बयान का जवाब मायावती ने सुल्तानपुर में दिया. मायावती ने प्रधानमंत्री को दलित विरोधी बताते हुए उनके नाम का नया मतलब पेश बताया. मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है. नरेंद्र का मतलब होता है निगेटिव, दामोदर का मतलब होता है दलित और मोदी का मतलब होता है मैन. प्रधानमंत्री के नाम का मतलब हुए 'निगेटिव दलित मैन' जिसका अर्थ है कि प्रधानमंत्री दलिता विरोधी आदमी हैं.''

आपको बता दें आज यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला. सियासी मैदान में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बहाने मोदी पर हमला करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने गुजरात में ‘गधों’ का जिक्र कर डाला है. अखिलेश ने कहा, “टीवी पर एक गधे का विज्ञापन आता है. हम तो सदी के महानायक से कहेंगे कि गुजरात के गधों का प्रचार बंद करें.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget