एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: तीसरे चरण के चुनावी दंगल में 110 दागी उम्मीदवार, BJP-BSP की लिस्ट में सबसे ज्यादा दागी

लखनऊ: यूपी का सियासी दंगल जारी है. सियासत के इस अखाड़े में बुधवार 15 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया जबकि 19 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होना है.

तीसरे चरण में 826 राजनीतिक धुरंधर सियासत के अखाड़े में अपने-अपने दांव चल चुके हैं, जिनके भाग्य रविवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएंगे. आपको बता दें कि इसमें से 250 उम्मीदवार (तकरीबन 31 प्रतिशत) करोड़पति हैं तो 110 कैंडिडेट्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

813 प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण

यूपी के सियासी दंगल के दूसरे चरण के लिए अखाड़े में उतरे धुरंधरों की तरफ से दाखिल एफिडेविट का उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया. इसमें 6 राष्ट्रीय पार्टियों, 7 राज्य स्तर की पार्टियों, 92 गैर मान्यता प्राप्त दलों सहित कुल 105 राजनीतिक दलों और 225 निर्दलिय कैंडिडेट्स समेत 826 उम्मीदवारों में से 813 प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया गया है.

14% कैंडिडेट्स के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले

एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया है, ”विश्लेषण किये गए कुल 813 उम्मीदवारों में से 110 प्रत्याशी यानी 14% कैंडिडेट्स ने माना कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.”

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 82 उम्मीदवारों (10 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं. जबकि 7 कैंडिडेट्स ने खुद पर मर्डर जैसे केस और 11 प्रत्याशियों ने हत्या के प्रयास जैसे मामले घोषित किए हैं.

5 उम्मीदवारों के खिलाफ अपहरण और फिरौती के मामले

रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके खिलाफ महिला के खिलाफ मामले जैसे दहेज के लिए हत्या, महिला के साथ शोषण जैसे मामले हैं. तो वहीं 5 उम्मीदवारों ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ अपहरण, फिरौती के मामले दर्ज हैं.

225 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 13 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी

पार्टी के हिसाब से देखें तो दागी उम्मीदवारों को टिकट देने में कोई भी पार्टी पीछे नहीं है. तीसरे चरण में जहां बीजेपी ने 21, बीएसपी ने 21, एसपी ने 13, कांग्रेस ने 5 और आरएलडी ने 5 दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है. तो वहीं 225 निर्दलिय उम्मीदवारों में से 13 आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
JSSC CGL परीक्षा और नियुक्ति रद्द करने पर लगी रोक, सोरेन सरकार को HC से झटका!
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
आशुतोष रांका शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भड़के, 'आपका टाइम...'
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget