एक्सप्लोरर

देवरिया कांड: SIT चीफ की रिपोर्ट पर DGP कर सकते हैं 120 पुलिसवालों पर कार्रवाई

देवरिया कांड में कोर्ट के कोप से बचने के लिए अभी कई और पुलिसवालों पर कार्रवाई हो सकती है. इनमें से कुछ को निलंबित करने की भी तैयारी है. एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई हो सकती है.

लखनऊ: देवरिया कांड में कोर्ट के कोप से बचने के लिए अभी कई और पुलिसवालों पर कार्रवाई हो सकती है. इनमें से कुछ को निलंबित करने की भी तैयारी है. एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई हो सकती है. योगी सरकार ने एडीजी रैंक के अफसर संजय सिंघल की अगुवाई में तीन सदस्यों की एक टीम बनाई है. ये टीम देवरिया का दो बार दौरा कर चुकी है. देवरिया के एसपी रोहन पी कनय को भी हटाया जा चुका है. इसके अलावा डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के कुछ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर उनके ख़िलाफ़ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कुछ इस अंदाज़ में अटल को याद किया अखिलेश ने, ट्वीट की अपने रिसेप्शन की फोटो कनय से पहले देवरिया के एसपी रहे राकेश शंकर बस्ती के डीआईजी थे. उन्हें हटा कर डीजीपी ऑफ़िस से अटैच कर दिया गया है. 20 अगस्त को इलाहाबाद हाई कोर्ट में फिर से देवरिया बालिका संरक्षण गृह मामले की सुनवाई होनी है. उससे पहले एसआईटी ने 16 और 17 अगस्त को देवरिया का दौरा किया. एसआईटी चीफ़ संजय सिंहल ने क़रीब डेढ़ सौ पुलिसवालों से पूछताछ की, उनके बयान लिए. टीम ने एसपी ऑफ़िस से लेकर बालिका संरक्षण गृह तक का निरीक्षण किया. कॉलेज में एक ही क्लास में एक साथ पढ़ते थे अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पिता सूत्रों की मानें तो 120 पुलिसवालों की एक लिस्ट बनी है. जिनके ख़िलाफ़ तबादले से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई हो सकती है. इनमें एएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के पुलिसवाले हैं. उन पुलिसवालों कि लिस्ट बनी है जो महिला कल्याण विभाग के रोक के बावजूद संरक्षण गृह में लड़कियों और बच्चों को भेजते रहे. देवरिया कांड: SIT चीफ की रिपोर्ट पर DGP कर सकते हैं 120 पुलिसवालों पर कार्रवाई इस बारे में डीएम रहे सुजीत कुमार कई बार जिले के एसपी को चिट्ठी लिख चुके थे. हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस से पूछा है कि आख़िर मना करने के बावजूद पुलिस अफ़सर संरक्षण गृह में बच्चियों को क्यों भेजते रहे ? इनके ख़िलाफ़ क्या एक्शन हुआ है ? देवरिया में 18 पुलिस थाने हैं. एसआईटी की जांच में पता चला है कि अधिकतर थानेदार सब कुछ जानते हुए भी लड़कियों को गिरिजा त्रिपाठी के संरक्षण गृह में भेजते रहे. एसआईटी के चीफ़ संजय सिंघल शनिवार को अपनी शुरूआती जांच के बारे में डीजीपी ओपी सिंह को बतायेंगे. इसके बाद ही पुलिसवालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर फ़ैसला हो सकता है. सुजीत कुमार को हटा कर अमित किशोर को देवरिया का नया डीएम बना दिया गया है. गिरिजा त्रिपाठी मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के नाम से एक संस्था चलाती हैं. इसी संस्था का देवरिया में बालिका संरक्षण गृह है. यहां से भाग कर एक लड़की महिला पुलिस थाने पहुँची थी. उसने आरोप लगाया था कि लड़कियों को देर रात बड़ी बड़ी गाड़ियों में बाहर भेजा जाता था. जब वे अगले दिन सवेरे लौटती थीं तो रोती हुई आती थीं. गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति, बेटा और उनकी दोनों बेटियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है लेकिन पुलिस की शुरूआती जांच में अब तक किसी लड़की के यौन शोषण की पुष्टि नहीं हो पाई है. लड़कियों को विदेश बेचे जाने की बात भी झूठी साबित हुई है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की सीबीआई जांच की सिफ़ारिश की है लेकिन अब तक सीबीआई ने केस नहीं लिया है. गिरिजा त्रिपाठी के बालिका संरक्षण गृह में लड़कियों को भेजने पर पिछले साल के मई महीने में ही रोक लग गई थी. पालना गृह योजना में गड़बड़ी के आरोप सही पाए जाने पर महिला और बाल कल्याण विभाग ने ये फ़ैसला किया था लेकिन अपने रुतबे की बदौलत गिरिजा बालिका संरक्षण गृह चलाती रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget