एक्सप्लोरर

यूपी: अयोध्या के साथ-साथ प्रदेश के स्कूलों में भी मनाया जाएगा दीपोत्सव

सभी अच्छी सजावट करने वाले 51 माध्यमिक और 51 प्राथमिक स्कूलों को पुरस्कार दिया जाएगा. सभी स्कूलों को अपने यहां दीपोत्सव आयोजिक तरने के निर्देश जारी किए गए हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन के साथ-साथ अब प्रदेश भर के स्कूलों में भी दीपोत्सव मनाने की पहल की है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने एक निर्देश जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि "वे अपने-अपने जिले के स्कूलों में दीपोत्सव कार्यक्रम को बेहतर ढंग से आयोजित कराएं."

निर्देश में कहा गया है, "25 व 26 अक्टूबर को अपने-अपने स्कूलों में दीये जलाएं. दीपोत्सव की फोटो और स्कूल का नाम सहित पूरा विवरण ईमेल करें. बेहतर ढंग से दीपोत्सव मनाने वाले 51 माध्यमिक स्कूलों व 51 प्राथमिक स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा."

निर्देश के अनुसार, "इससे पहले 25 अक्टूबर तक सभी माध्यमिक स्कूल अनिवार्य रूप से स्वच्छता अभियान चलाएंगे और इसकी फोटो भी दीपोत्सव के फोटो के साथ ही ईमेल के माध्यम से भेजें."

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया, "स्कूल अपनी स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. राज्य सरकार की मंशा है कि दिवाली जैसे पर्व को धूम-धाम से मनाया जाए. ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की धर्म व संस्कृति से और मजबूती के साथ जोड़ा जा सकेगा."

शिक्षा विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 'दीपोत्सव का ज्ञान भावी पीढ़ी को मिले इसके अलावा भारतीय संस्कृति में आयोजित होने वाले पर्व त्यौहारों की जानकारी भी मिले.'

बता दें कि धार्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के अवसर पर शुरू किया गया 'दीपोत्सव' देश दुनिया में पहचान बना चुका है और इस वर्ष दीपोत्सव को पहले से कहीं अधिक भव्य बनाने की तैयारी है. इस मौके पर रिकार्ड संख्या में दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी है.

दीपोत्सव 24 से 26 अक्टूबर के बीच अयोध्या में होगा और इस बार लगभग चार लाख दीये जलाकर उस विश्व रिकार्ड को तोड़ने की तैयारी है जो पिछले वर्ष तीन लाख से अधिक दीये जलाकर बनाया गया था. पिछले साल पवित्र सरयू नदी के किनारे जलाए गए ये दीये लगभग 45 मिनट तक जले और इनकी भव्यता की देश दुनिया में खूब चर्चा हुई.

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड के 3 आरोपियों ने कबूला गुनाह, DGP बोले- पैगम्बर पर टिप्पणी के कारण हुई हत्या

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड में अब तक तीन लोग गिरफ्तार, 7 हिरासत में

कमलेश तिवारी हत्याकांड: परिवार ने कहा- जब तक सीएम योगी नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget