एक्सप्लोरर

यूपी: प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का बड़ा फैसला, लोकसभा चुनाव के लिए महान दल से किया गठबंधन

प्रियंका ने कहा, ''मैं मौर्य जी का स्वागत करती हूं, ये हमारे साथ चुनाव लड़ेंगे. राहुल जी ने हमें लक्ष्य दिया है कि एक ऐसी राजनीति का निर्माण करें जिसमें सब भागीदार हों.''

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की अगुवाई में बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस ने यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए महान दल से गठबंधन किया है. महान दल से गठबंधन के बाद प्रियंका ने कहा कि मैं केशव देव मौर्य का स्वागत करती हूं. इस दौरान उनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे. प्रियंका इस समय यूपी में ताबड़तोड़ बैठकें कर रही हैं.

इस मौके पर प्रियंका ने कहा, ''मैं मौर्य जी का स्वागत करती हूं, ये हमारे साथ चुनाव लड़ेंगे. राहुल जी ने हमें लक्ष्य दिया है कि एक ऐस राजनीति का निर्माण करें जिसमें सब भागीदार हों. जिसमें सब वर्गों, सब समुदायों का प्रतिनिधित्व हो और उसी के प्रति ये एक प्रयास है. हम चाहते हैं कि आगे बढ़कर इसे मजबूत करें और 2019 की लड़ाई को जी जान से लड़ें.''

हाल ही में राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाने के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी महासचिव बनाने के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों या सीटों को पूर्वी और पश्चिमी दो भागों में बांटकर उनकी जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी है. इसके तहत प्रियंका गांधी को 41 संसदीय क्षेत्र और ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 संसदीय क्षेत्र मिले हैं.

जिन संसदीय क्षेत्रों को पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत बांटा गया है उसके तहत प्रियंका गांधी को उन्नाव, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जालौन के साथ और कई क्षेत्र सौंपे गए हैं. प्रियंका को जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर सीट भी शामिल हैं. इसके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो पश्चिमी क्षेत्र मिले हैं उसमें सहारनपुर, कैराना, मुज्जफरनगर, बिजनौर, नगीना, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़हाछरस, मथुरा, आगरा के साथ और कई नाम शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में यहां बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की थी. 80 में से 72 सीटें बीजेपी ने जीती थीं और कांग्रेस के हाथ सिर्फ राहुल गांधी की अमेठी की सीट और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की रायबरेली सीट हाथ लगी थी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget