एक्सप्लोरर

लल्लू की गिरफ्तारी पर हमलावर कांग्रेस, योगी सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने सरकार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस ने योगी सरकार को प्रदेशभर में महाअभियान चलाने की चेतावनी दी है. कांग्रेस ने इसके लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. कांग्रेस ने कहा कि अगर सरकार लल्लू के खिलाफ दर्ज मुकदमें वापस नहीं लेती हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. कांग्रेस नेता अनुग्रह नारायण सिंह ने महासचिव प्रियंका गांधी और उनके निजी सचिव संदीप सिंह व अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमें वापस लेने की भी मांग की है. कांग्रेस ने योगी सरकार पर राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजने का आरोप लगाया है.

महाअभियान चलाएगी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ पार्टी महाअभियान चलाएगी. हम गांव-गांव हर गरीब की झोपड़ी तक अपनी बात ले जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे. पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अदालत ने लल्लू की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष को इंसाफ मिलेगा. हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है.

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले, हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले, गरीबों-मजदूरों के मददगार अजय कुमार लल्लू का आखिर अपराध क्या है?

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाया और 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की. करीब 22 जिलों में साझी रसोईघर चलाया गया, राजमार्ग पर 40 स्टॉल्स लगाकर नाश्ता और खाना बांटा गया. यह सब प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के नेतृत्व में हुआ. हमारा संकल्प है कि हम भाजपा सरकार के दमन के आगे नहीं झुकेंगे.

बतादें कि विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार को अजय कुमार लल्लू की जमानत याचिका खारिज कर दी. कांग्रेस अब निचली अदालत के इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देगी.

ये भी पढ़ें: जेसिका लाल मर्डर का सजायाफ्ता मनु शर्मा रिहा, सेंटेंस रिव्यू बोर्ड की सिफारिश पर उप-राज्यपाल ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget