एक्सप्लोरर

यूपी: कांग्रेस ने कहा- गायों पर राजनीति से बाज नहीं आ रही योगी सरकार

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब गायों को जेल में भेजकर कैदियों से गायों की सेवा कराने का निर्णय लिया है जो इनकी गायों के प्रति कितना प्रेम है उसे दशार्ता है, क्योंकि जेलों में गायों की कितनी देखभाल हो सकेगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

लखनऊ: कांग्रेस ने एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गायों पर राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है. प्रदेश में एक तरफ जहां अन्ना जानवर किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या बने हुए हैं, वहीं चाहे वह हाईवे हो, सड़कें हो या फिर रेलवे लाइन, लगातार दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही हैं. पार्टी ने कहा कि गायों के कहीं पर ट्रेन से कटकर मरने की तो कभी सड़कों पर वाहनों के टकराने से मौतें हो रही हैं.

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जबसे सत्ता में आयी है तबसे गायों के मरने की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं. सड़कों एवं खेतों में गायों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

इतना ही नहीं, गायें सड़कों और कूड़े के ढेरों पर गंदगी खाने को विवश हैं, क्योंकि जिस तरह से लगातार गायों को लेकर घटनाएं हुई हैं, उससे आज कोई भी गाय को पालने से डर रहा है. मुख्यमंत्री विगत लगभग दो सालों से गायों को लेकर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन गायों के संरक्षण के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया. अभी तक जो भी निर्णय लिये जा रहे हैं वह सब कहीं न कहीं राजनीति से प्रेरित दिख रहे हैं और इससे कहीं भी गायों का संरक्षण नहीं होता दिख रहा है.

प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब गायों को जेल में भेजकर कैदियों से गायों की सेवा कराने का निर्णय लिया है जो इनकी गायों के प्रति कितना प्रेम है उसे दशार्ता है, क्योंकि जेलों में गायों की कितनी देखभाल हो सकेगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. इससे अच्छा होता कि मुख्यमंत्री अन्ना जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने और गायों के संरक्षण के लिए सरकारी स्तर पर नियोजित तरीके से कारगर कदम उठाते.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस जो खुद को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बताती है उनके बड़े नेताओं को एक सर्कुलर जारी कर 'एक व्यक्ति एक गाय' को संरक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए, तभी यह पता चलेगा कि इन्हें गायों से कितना प्रेम है और उसमें कितनी राजनीति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget