एक्सप्लोरर

जब कश्मीर में हिंदू राजा था तब सुरक्षित थे सिख और हिंदू, आज कोई सुरक्षित नहीं: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कश्मीर में हिंदू राजा था तब सिख और हिंदू सुरक्षित थे लेकिन जब हिंदू राजा का पतन हुआ तो हिंदुओं का भी पतन होना शुरू हो गया. आज वहां कोई सुरक्षित नहीं है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू और सिख परिवार में कोई भेद नहीं है. उन्होंने ऐलान किया कि सूबे में बनने वाले आठ मेडिकल कॉलेजों में एक का नाम गुरुनानक देव के नाम पर होगा. यही नहीं, गुरु गोविंद सिंह और गुरु तेग बहादुर सिंह के नाम पर कोई न कोई संस्था का नामकरण होगा. मुख्यमंत्री योगी विश्वेश्वरैया हॉल में आयोजित गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित सिख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि सिख पंथ का इतिहास भारत को ऊर्जा से ओतप्रोत है. यह देश स्वतंत्र भारत में भी कश्मीर को नहीं बचा पाया. दशकों पहले न जाने कितने हिंदुओं और सिखों ने वहां से पलायन किया था. उस समय कश्मीरी पंडितों को बचाने के लिए गुरु तेग बहादुर ने बलिदान दिया.

योगी ने कहा कि कश्मीर जब तक हिंदू राज्य था तो हिंदू और सिख दोनों सुरक्षित थे. लेकिन जब हिंदू राजा का पतन हुआ तो हिंदुओं का भी पतन होना शुरू हो गया. आज वहां की स्थिति सही नहीं है और ना ही कोई अपने आप को सुरक्षित बोल सकता है.

जब कश्मीर में हिंदू राजा था तब सुरक्षित थे सिख और हिंदू, आज कोई सुरक्षित नहीं: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि केसरिया सिख परंपरा का ध्वज है. उन्होंने कहा, "केसरिया ध्वज और पगड़ी केवल भाजपाई और सिख लगा सकते हैं. हिंदू और सिख के बीच भेद डालने की कोशिश हो रही है, लेकिन जब भी कोई भेद डालने वाले सफल होंगे तो सिख अफगानिस्तान की तरह असुरक्षित हो जाएंगे. अफगानिस्तान में हिंदू और सिख थोड़े बचे हैं. जो हैं भी वे दीनहीन अवस्था में हैं."

उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चूक घातक हो सकती है. अब कोई चूक का अवसर नहीं देना है. योगी ने कहा, "कानपुर के दंगों की एसआईटी जांच के आदेश हमने पहले ही दे दिए हैं. प्रदेश में आठ मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है. इनमें से एक कोई एक संस्था गुरु नानक देव के नाम पर बनाई जाएगी. गुरु गोविंद सिंह और गुरु तेग बहादुर सिंह के नाम पर भी प्रदेश में कोई न कोई संस्था बनेगी."

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सिख समाज और भाजपा दोनों दूध और चीनी के जैसे हैं, एक-दूसरे में ऐसे घुल जाते हैं कि अलग नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस, सपा और बसपा आईसीयू में हैं और 2019 में ये दल कोमा में चले जाएंगे.

वहीं, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 1984 के दंगे के अपराधियों का दंड यही है कि वे जिंदगी में कभी सत्ता में वापस ना आ पाएं. 1984 के दंगों का बदला बुलेट से नहीं, आपको बैलेट से लेना है. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल और मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget