एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर ने जीवन में कभी मूल्यों और आदर्शों से समझौता नहीं किया: योगी

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को 11वें स्मृति दिवस पर याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवंगत समाजवादी नेता ने अपने जीवन में मूल्यों और आदर्शो के साथ कभी समझौता नहीं किया.

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को 11वें स्मृति दिवस पर याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवंगत समाजवादी नेता ने अपने जीवन में मूल्यों और आदर्शो के साथ कभी समझौता नहीं किया. संसद में दिए गए उनके भाषणों के पर आधारित किताब 'राष्ट्रपुरुष चंद्रशेखर-संसद में दो टूक' (भाग दो) का लोकार्पण रविवार को विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने किया. मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, "पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने अपने जीवन में मूल्यों और आदर्शों के साथ कभी समझौता नहीं किया. चंद्रशेखर जी की सबसे बड़ी विशेषता थी कि भाषण लंबा न हो बल्कि भाषण छोटा हो और सटीक हो." उन्होंने कहा कि देश के हित में, समाज के हित में और आम जन के हित में मुद्दों को उठाने में चंद्रशेखर संकोच नहीं करते थे. उनका कहना था कि अगर हौसला नहीं होगा तो एक भी फैसला नहीं होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूपी विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की एकता, अखंडता और उसके लोगों की शक्ति उस राष्ट्र के इतिहास से जुड़ी होती है, उसी से विकसित होती है, उसी से शक्ति सम्पन्न होती है. राष्ट्रीय जीवन में सभा और समितियों की उल्लेखनीय भूमिका रही है. ऐसी ही एक सभा (लोकसभा) ने देश के प्रख्यात नेता की उपस्थिति एवं विभिन्न विषयों पर स्पष्ट एवं दो टूक विचार हमें इतिहास का बोध कराते हैं. दीक्षित ने कहा, "लोकार्पित की गई पुस्तक में चंद्रशेखर द्वारा सर्वोच्च पीठ के समक्ष उनके कहे शब्द संरक्षित हैं. इस पुस्तक के माध्यम से उनकी अनुभूति कर सकते हैं. हम सभी चंद्रशेखर की प्रेरणा को, उनके तेजस को अपने अंदर धारण करके भारत की सेवा कर सकते हैं." इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एवं कई विधानसभा सदस्य उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget