एक्सप्लोरर

कभी शिक्षा और संस्कृति से थी पहचान, सपा ने आजमगढ़ को बनाया 'आतंक का गढ़'- योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा, 'शिक्षा और साहित्य के कारण कभी आजमगढ़ का नाम जाना जाता था लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसे आतंक का गढ़ बना दिया.'

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने आजमगढ़ को 'आतंक का गढ़' बना दिया. योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में एक जनसभा में कहा, 'शिक्षा और साहित्य के कारण कभी आजमगढ़ का नाम जाना जाता था लेकिन समाजवादी पार्टी ने इसे आतंक का गढ़ बना दिया.'

उन्होंने कहा, 'सपा-बसपा अपराध के साथ अपना डीएनए जोड़ते हैं इसलिए बटला हाउस जैसे कांड का समर्थन करते हैं.'

योगी ने बताया कि जब आजमगढ़ में उन पर हमला हुआ था, उस वक्त यहां के लोग उनके साथ खड़े थे इसलिए वह आजमगढ़ के विकास पर खास ध्यान दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जरिए राजधानी लखनऊ से जोड़ा जा रहा है ताकि यहां भी कारोबार का माहौल बन सके.

योगी ने कहा कि आजमगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमने विश्वविद्यालय बनाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा, 'अगर आप चाहते हैं कि भारत सुरक्षित बने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाएं.'

योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के रूझान बताते हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. हर व्यक्ति की चाहत है कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हमने 2014 में 80 में से 73 सीटें जीती थीं. इस बार का लक्ष्य 74 सीट का है और 74वीं सीट आजमगढ़ है.

योगी ने कहा कि आजमगढ़ को सपा-बसपा ने आतंक और अपराध का गढ़ बनाकर बदनाम करने की जो कुचेष्टा की है, उससे उसे उबारने के लिए हम लोग आये हैं. उन्होंने कहा, 'कला और संस्कृति के प्रतीक के साथ आजमगढ़ को जोड़ना है. आतंक एवं अपराध के साथ नहीं जोड़ना है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget