एक्सप्लोरर

बच्चों के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़, अयोग्य नहीं बनेंगे शिक्षक: योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के लगभग 90,000 पद खाली है, और हम देख रहे हैं कि लोग सिर मुंडवा रहे हैं, लेकिन वे इस योग्य नहीं हैं कि शिक्षक के पद ग्रहण कर सकें. वह चाहते हैं कि बिना किसी प्रतियोगिता के उन्हें बच्चों के भविष्य बनाने के लिए शिक्षक की पदवी दे दी जाए, लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं करेगी.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के लगभग 90,000 पद खाली है, और हम देख रहे हैं कि लोग सिर मुंडवा रहे हैं, लेकिन वे इस योग्य नहीं हैं कि शिक्षक के पद ग्रहण कर सकें. वह चाहते हैं कि बिना किसी प्रतियोगिता के उन्हें बच्चों के भविष्य बनाने के लिए शिक्षक की पदवी दे दी जाए, लेकिन प्रदेश सरकार ऐसा नहीं करेगी. योगी लोकभवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर अयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. कार्यक्रम में 34 अध्यापकों को सम्मानित किया गया.

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल और राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश राणा मौजूद रहे.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश में बहुत कम ही लोग होते हैं, जो समाज के उत्थान के लिए सदैव तैयार होते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दिनों में सरकार ने 422 पदों पर पुलिस और 68500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती निकाली थी. जिसमें से 22 लाख आवेदन पुलिस और 105000 आवेदन प्राथमिक शिक्षकों के लिए आए. प्राथमिक शिक्षकों में 41556 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में पहले भी परीक्षाएं होती थीं, लेकिन ठेकेदारी प्रथा से होती थीं. जब हमने जांच कराई कि 15 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है, वे कौन हैं तो पता चला कि वे वही मुन्ना भाई थे, जो ठेकेदारी प्रथा से परीक्षा पास करते थे.’’

योगी ने कहा, ‘‘शिक्षकों को कभी भी किसी नेता के पीछे नहीं भागना चाहिए. शिक्षक जिस विद्यालय में पढ़ाते हैं, वही अपने बच्चों को भी पढ़ाना चाहिए, क्योंकि जब हम स्कूल जाते थे तो खुद साफ-सफाई करते थे और बाकी व्यवस्था भी किया करते थे.’’

दिनेश शर्मा ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को अल्पकाल में ही समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती है. प्रदेश सरकार ने सातवें वेतनमान में 921 करोड़ रुपये दिए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार शिक्षकों के बारे में बहुत गम्भीर है और बहुत जल्द हम एक वर्ष के अंदर ही 100 अतिरिक्त विद्यालयों की स्थापना करेंगे. प्रदेश सरकार जल्द ही सभी विद्यालयों में इंटरनेट वाईफाई मुफ्त कर देगी. आज पूरे भारतवर्ष में शिक्षकों के पद का बड़ा सम्मान है, क्योंकि उससे बड़ा देश में कोई भी पद नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget