एक्सप्लोरर

15 दिसंबर के बाद गंगा में नहीं गिरेगा एक भी गंदा नाला, प्रयाग तक बहेगी निर्मल-अविरल गंगा: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि मैंने प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों के सामने एक डेड लाइन घोषित की है कि 15 दिसंबर से गंगा में कोई भी गंदा नाला नहीं गिरेगा. 15 दिसंबर तक जितनी भी एससीपी नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पूरी हो सकती है उन्हें 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए. जो बचती हैं वहां पर बायो रेमिडेशन विधि को लागू करते हुए अन्य जो भी आवश्यक उपाय हैं उन्हें लागू करते हुए बंद किया जाए.

कानपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में 20 घाटों का जीर्णोद्धार किया. उन्होंने एलान किया कि 15 दिसंबर के बाद गंगा में एक भी गंदा नाला नहीं गिरेगा. सख्त लहजे में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिसंबर से पहले इस काम को पूरा कर लें. मुझे यह जानकारी नहीं मिलनी चाहिए कि कहीं पर भी नाला गंगा में गिर रहा है. उन्होंने प्रदेश की जनता से किया वादा किया कि निर्मल और अविरल गंगा प्रयाग तक बहेगी.

सोमवार को मुख्यमंत्री ने 20 घाटों को शहर की जनता को सौंप दिया. इस दौरान उन्होंने मंच से अपने संबोधन में कहा कि मैनें नितिन गडगरी को इस बात के आस्वस्त कर रहा हूं कि जनवरी 2019 में प्रयाग राज में कुम्भ का आयोजन है. मैंने प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों के सामने एक डेड लाइन घोषित की है कि 15 दिसंबर से गंगा में कोई भी गन्दा नाला नहीं गिरेगा. 15 दिसंबर तक जितनी भी एससीपी नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत पूरी हो सकती है उन्हें 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए. जो बचती हैं वहां पर बायो रेमिडेशन विधि को लागू करते हुए अन्य जो भी आवश्यक उपाय हैं उन्हें लागू करते हुए बंद किया जाए. बिजनौर से बलिया तक जितने भी नाले हैं सब बंद होने चाहिए.

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के तहत 20 हजार करोड़ रूपए की परियोजना 2500 किलोमीटर तक गंगा की इस धारा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए उपलब्ध कराई है. गंगा की अविरलता आज भी हम सभी के लिए चुनौती है. उत्तर प्रदेश में गंगा 1000 किलो मीटर की दूरी तय करती है. उत्तर प्रदेश को सबसे उर्वरा भूमि बनाने में गंगा यमुना और बहने वाली नदियों का विशेष योगदान है.

हमने प्लान तैयार किया है कि गंगा और यमुना के तटवर्ती इलाको में हर एक किलोमीटर की दूरी पर तालाब बनाना है. वहा वृक्षा रोपण करना है, तालाब बनेंगे तो वहां का जलस्तर सुधेरगा. यह हमारी योजनाओ में शामिल है, इस सम्बन्ध में हमने नितिन गडगरी से भी चर्चा की है. हम आने वाली पीढ़ी को गंगा की वो अविरल निर्मल धारा देंगे जैसे भागीरथ ने दिया था. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन हमने प्रदेश में 9 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है. इसमें सरकार के साथ-साथ समाजसेवी संस्था,साधू संत सभी का सहयोग होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget