एक्सप्लोरर

विवेक तिवारी हत्याकांड पर बोली कांग्रेस, योगी आदित्यनाथ इस्तीफा दें या राज्यपाल उन्हें हटाएं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, "नागरिक जीवन की हत्यारी सरकार के मुखिया आदित्यनाथ तुरंत इस्तीफा दें और उनके इस्तीफा न देने की दशा में राज्यपाल नैतिक अधिकार खो चुकी इस सरकार को अपदस्थ करें."

लखनऊ: एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस द्वारा हत्या पर कांग्रेस पार्टी ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि नागरिक जीवन की हत्या है. इसकी जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, "नागरिक जीवन की हत्यारी सरकार के मुखिया आदित्यनाथ तुरंत इस्तीफा दें और उनके इस्तीफा न देने की दशा में राज्यपाल नैतिक अधिकार खो चुकी इस सरकार को अपदस्थ करें."

उन्होंने कहा कि नागरिक जीवन को अपनी बेरहम बुलेट और बुलेट संस्कृति से स्तब्ध करती यूपी पुलिस ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के एरिया मैनेजर और शरीफ शहरी विवेक तिवारी को गुरुवार की रात अपनी बुलेट संस्कृति की मौत की चादर ओढ़ा लखनऊवासियों को आंसुओं से भर दिया. यह किस तरह का शासन चला रहे हैं योगी महाराज.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि नागरिक जीवन की आंखें खोलने वाली यह हत्या यूपी की योगी सरकार की उस नीति का परिणाम है, जिसमें अपराध रोकने के लिए नीति विहीन, विधि विरुद्ध और पुलिस स्वतंत्रता के एन्काउंटरवादी अवधारणा का विकास किया गया है.

उन्होंने कहा, "स्थापित संस्थागत प्रक्रियाओं की जगह पर व्यक्तिगत सनक की मौके पर ही फुल एंड फाइनल की देशी जेम्स बॉण्डी अवधारणा ने इस मौत के कारणों को जन्म दिया है. पुलिस के अंदर ऐसी अमानवीय संस्कृति का निर्माण भारतीय संविधान और न्याय के शासन का मखौल और मजाक है."

प्रवक्ता ने कहा कि रामराज्य की संकल्पना का स्वांग भरने वाली योगी सरकार ने बहुत कम समय में यूपी को पुलिसराज, अपराधराज्य, बनाकर एक अराजक राज्य में तब्दील कर दिया है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि विवेक तिवारी की पुलिस द्वारा हत्या किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सुबह पीड़ित परिवार से मिला और उनकी पीड़ा में सम्मिलित होकर शोक संवेदना व्यक्त की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
महोबा में बेटा न होने पर प्रताड़ना से परेशान थी मां, डेढ़ साल की बेटी की हत्या
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन
यूपी के मंत्री संदीप सिंह की 14 नवंबर को होगी सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget