एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, किया भगवान राम की 7 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण

लोकसभा चुनावों में जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार अयोध्या पहुंचे और भगवान राम की काष्ठ प्रतिमा का अनावरण किया. जानिए उन्होंने इस मौके पर क्या कहा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे और भगवान राम की 7 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. ये श्रीराम प्रतिमा लकड़ी की बनी है और इसे कर्नाटक शैली में बनाया गया है. इस प्रतिमा में राम अपने उसे धनुष के साथ दिख रहे हैं जिससे उन्होंने रावण का वध किया था. ये मूर्ति अभी तक बंगलुरु के म्यूजियम में रखी थी. वहां से इसे खरीद कर अयोध्या लाया गया है जहां के म्यूज़ियम में इसे रखा जाएगा.

मूर्ति के अनावरण के बाद योगी ने कहा कि संविधान की पुस्तिका में भगवान राम का चित्र है, भगवान कृष्ण की तस्वीर मूल पुस्तिका में है लेकिन 1947 के बाद बनी सरकारों को क्या राम से दिक्कत थी जो उन्होंने राम के लिए कुछ नहीं किया.

योगी ने कहा कि भगवान राम के नाम का रामायण सर्किट हो या दिवाली के मौके पर दीपोत्सव का आयोजन एक सोच का परिचायक है. आज देश बुलंदियों को इसलिए छू रहा है क्योंकि हमने अपने मूल्यों को तवज्जो दी है. अयोध्या की पहचान भगवान राम से है इसलिए हमने अपनी सरकार आने पर नगर निगम बनाने के साथ जनपद और भी अयोध्या करने का काम किया, कमिश्नरी भी अयोध्या होगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, किया भगवान राम की 7 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण

योगी ने कहा कि अयोध्या शोध संस्थान में रामायण का मंचन बन्द करवा दिया गया था, जिसको हमने शुरू करने का काम किया, दुनिया भर की रामलीलाओं को अयोध्या बुलाने का काम हमने 2 सालों से किया है, हमने अयोध्या की पहचान दुनिया के दिलाने का काम किया है.

योगी ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी का पानी पीने योग्य हो, यहां का समग्र विकास हो इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है. उन्होंने कहा 'राम काज कीजे बिना, मोहे कहाँ बिश्राम' हमारी वृति राम की वृत्ति की तरह सकारात्मक वृति होना चाहिए, सबके मंगल की भावना जिसमे निहित होता हो, यही भारत का वास्तविक संदेश है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने मोदी सरकार को दोबारा मौका दिया है, इसके लिए मैं संतों को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद देता हूं. इस साल 2 बड़ी घटनाएं घटित हुईं. पहली कुम्भ और दूसरा मोदी जी की प्रचंड जीत. योग को वैश्विक मान्यता दिलाने का काम मोदी जी ने किया तो वहीं कुम्भ को 193 देशों के लोगों की सहभागिता वाला अवसर बनाने का मौका भी इस साल मिला है.

योगी ने कहा कि पहली बार कुम्भ में गंगा स्नान करने के लिए देश के प्रधानमंत्री वहां पहुंचे. स्वच्छ, सुरक्षित, भव्य, दिव्य कुम्भ का आयोजन कुम्भ को नई ऊंचाई तक ले गया. साथ ही पीएम ने जैसे सफाईकर्मी के पांव धुले, उससे राजा और रंक का भाव, छुआछूत का भाव मिट गया. ये वैसा ही था तब भगवान राम ने सबरी के बेर चखे, वैसा ही था जैसे भगवान कृष्ण ने सुदामा से मुलाक़ात की. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को लेकर आगे चला, उसी को जनता ने प्रचंड बहुमत दिया. इस बार जनता ने सकारात्मक सोच वाले को, देश के बारे में सोचने वाले को फिर से चुनने का काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध गिरफ्तार
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget