एक्सप्लोरर

Lucknow CAA Protest: हिंसा से नाराज सीएम योगी ने अधिकारियों की बैठक बुलाई

लखनऊ और प्रदेश के कई अन्य जनपदों में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान बवाल की घटनाओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है. इस संबंध में सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है.

नई दिल्ली: नगारिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के लखनऊ सहित अन्य जनपदों में हुए बवाल को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक बुलाई है. बैठक में शासन के सभी प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं.

माना जा रहा है कि इस बैठक में सीएम योगी प्रदेश के हर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा कर सकते हैं. लखनऊ शहर में हुए बवाल को लेकर सीएम योगी बेहद नाराज हैं. लखनऊ और प्रदेश के अन्य जिलों में हुई घटनाओं को देखने के बाद सीएम ने अधिकारियों को तलब कर लिया है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस बैठक में सीएम अधिकारियों से अबतक के घटनाक्रम को लेकर वार्ता कर सकते हैं और आने वाले दिनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे सकते हैं. सीएम की इस बैठक को लेकर अधिकारियों में हड़कंप है.

सीएम ने कहा-उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है 

माना जा रहा है कि सीएम योगी इस बैठक में उन अधिकारियों को फटकार भी लगा सकते हैं जिनकी लापरवाही सामने आई है. सीएम योगी ने कुछ देर पहले ही कहा कि लोकतंत्र के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. राज्य में हिंसा पर सीएम योगी ने कहा कि हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है और CAA पर दुष्प्रचार बंद होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का हल निकलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
लखनऊ: दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता, शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू
जयपुर में महिला के कपड़े पहनकर युवक ने की आत्महत्या, जांच शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget