एक्सप्लोरर

योगी आदित्यनाथ ने कश्मीरी छात्र-छात्राओं से की मुलाकात, कहा- लोकतंत्र के लिए संवाद सबसे जरूरी

इससे पहले कश्मीरी छात्र-छात्राओं को प्रशासन की निगरानी में बंद वाहनों से मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचाया गया. इस दौरान मीडिया कवरेज पर पूरी तरह पाबंदी रही.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कश्मीरी छात्र-छात्राओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पोषण के लिये बातचीत सबसे बड़ा माध्यम हो सकता है. इस नजरिये से हमें नये सिरे से प्रयास करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर राज्य के कई संस्थानों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के करीब 70 छात्र-छात्राओं से मुलाकात की.

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हम एक लोकतंत्रिक समाज में रह रहे हैं तो इस बात को ध्यान में रखना होगा कि संवाद सबसे बड़ा माध्यम हो सकता है. इस नजरिये से हमें एक नये सिरे से प्रयास करने की जरूरत है.’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इस बात को भी ध्यान में रखें कि वास्तव में लोकतंत्र का मतलब क्या है. हमारे जीवन में खुशहाली तभी आयेगी, जब विकास होगा. इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है. आम नागरिक को अपनी बुनियादी सुविधाओं और रोजगार की गारंटी चाहिये. उसके सामने एक अच्छे भविष्य का सुनहरा सपना स्पष्ट दिखायी देना चाहिये. उस दिशा में हम सब मिलकर एक बेहतर पहल कर सकते हैं.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रदेश के कई संस्थानों में बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं. हम जल्द ही नोएडा में उनके साथ बातचीत करेंगे. गाजियाबाद, अलीगढ़ और प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भी कश्मीरी छात्र-छात्राएं हैं. उन सभी के साथ हमने संवाद की प्रक्रिया शुरू की है. समय-समय पर एक अच्छी सोच और भरोसे के साथ विकास की प्रक्रिया के साथ स्वयं भी जोड़ेंगे.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपनी सरकार की कई उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी भी दी.

इससे पहले कश्मीरी छात्र-छात्राओं को प्रशासन की निगरानी में बंद वाहनों से मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचाया गया. इस दौरान मीडिया कवरेज पर पूरी तरह पाबंदी रही.

कार्यक्रम की कवरेज के लिये पहले मीडिया को आमंत्रित किया गया था, मगर ऐन मौके पर उसे मना कर दिया गया. बाद में एक टीवी चैनल पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, लेकिन कश्मीरी छात्र-छात्राओं के सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होने के साथ प्रसारण रोक दिया गया.

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में 3 आतंकवादी ढेर, श्रीनगर के नवाकदल में CRPF पर ग्रेनेड हमला

इमरान के बयान पर RSS का पटलवार- वो दुनिया में हमारा नाम पहुंचा रहे अच्छी बात, संघ भारत एक हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का खजाना भरा, आबकारी विभाग ने बनाए नए रिकॉर्ड
योगी सरकार का खजाना भरा, आबकारी विभाग ने बनाए नए रिकॉर्ड
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
शामली में पुलिस एनकाउंटर में बदमाश फुरकान ढेर, 1 लाख का था इनाम
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
योगी सरकार का बड़ा कदम, घर-घर सर्वे कर महिलाओं को मिलेगा रोजगार
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget