एक्सप्लोरर

कुंभ में कैबिनेट: जानिए क्या खास फैसले लिए गए मंत्रिमंडल की इस खास बैठक में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेटे हुए हनुमान, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन कर कुंभ मेले में मंत्रिमंडल की बैठक की और इसके बाद पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लेटे हुए हनुमान, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन कर कुंभ मेले में मंत्रिमंडल की बैठक की और इसके बाद पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई. इतिहास में पहली बार कुंभ मेले में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने बताया, "उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग को प्रयागराज से जोड़ने के लिए मंत्रिमंडल ने गंगा एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक सहमति दी है."

उन्होंने बताया, "यह एक्सप्रेसवे मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज आएगा. यह एक्सप्रेसवे जब बनेगा तो दुनिया का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे होगा. यह लगभग 600 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे होगा और इस पर करीब 36,000 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है."

मंत्रिमंडल की बैठक में किए गए फैसले की जानकारी देने के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी संगम स्नान के लिए संगम नोज पर बने घाट पर गए जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों के साथ स्नान किया.

कई कैबिनेट मंत्रियों ने मोबाइल थिएटर में देखी 'उरी: दि सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म

स्नान के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संवाददाताओं से कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की पूरी कैबिनेट और हमारे कई राज्यमंत्रियों ने आज संगम में डुबकी लगाई. कई साधु संत भी साथ में डुबकी लगाने के लिए आए."

कुंभ भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले में स्थित नाथ सम्प्रदाय के शिविर में मंत्रिमण्डल सहित पहुंचकर नाथ सम्प्रदाय के धर्मध्वज की पूजा-अर्चना की और इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया.

ये फैसले लिए गए कैबिनेट की बैठक में

मुख्यमंत्री ने सेक्टर-6 में लगाए गए नेत्रकुंभ का भी अवलोकन किया और वहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली.

कुंभ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को भी सैद्धांतिक सहमति दी गई है. यह एक्सप्रेसवे लगभग 296 किलोमीटर लंबा होगा और इस पर 8,864 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके लिए 3641 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता पड़ेगी.

मंत्रिमंडल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी को राज्य जीएसटी से मुक्त करने का निर्णय किया है.

मंत्रिमंडल ने प्रयागराज में भारद्वाज पार्क के सौंदर्यीकरण की तर्ज पर भारद्वाज ऋषि के आश्रम का भी सौंदर्यीकरण करने, प्रयागराज के पास स्थित श्रृंगवेरपुर तीर्थ स्थल को विकसित करने, निषादराज का पार्क विकसित करने और उनकी मूर्ति लगाने के प्रस्ताव पर भी सहमति दी है.

इसके अलावा, प्रयागराज-चित्रकूट के बीच पहाड़ी नामक स्थान पर स्थित महर्षि वाल्मिकी आश्रम पर एक भव्य प्रतिमा लगाने, रामायण पर एक शोध संस्थान खोलने और आश्रम का सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव को भी सहमति दी है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के बेघर 3791 कुष्ठ रोगियों को आवास प्रदान किया जाएगा.

इससे अलावा, मंडी समितियों में किसानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए इन समितियों के जनतंत्रीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया है. इसके तहत, पंजीकृत किसान ही मंडी समिति के सभापति और उपसभापति के रूप में चुने जा सकेंगे.

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई, दिल्ली के एम्स के समकक्ष है. जो सुविधाएं एम्स के चिकित्सकों और गैर चिकित्सकों को मिलती हैं, वही सुविधाएं मिलेगी. मंत्रिमंडल ने इस पर अपनी सहमति दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर धावा!
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर धावा!
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget