एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ'

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 289 किलोमीटर लंबा चार लेन का राजमार्ग होगा. यह एक्सप्रेस-वे झांसी से शुरू होकर चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, औरैया और जालौन तक जाएगा. इसके बाद यह एक्सप्रेस-वे इटावा से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में जुड़ जाएगा.

लखनऊ: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखा जाएगा. आज पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कई योजनाओं का एलान भी किया है. इस संबंध मे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोषणा कर चुके हैं. वहीं इस पर आज उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री ने भी बयान जारी किया. वाजपेयी के निधन के बाद उनके नाम पर कई जगहों पर स्मारकों के निर्माण की घोषणा भी की गई थी.

इस बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इससे जुड़ी घोषणा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री ने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि उत्तर प्रदेश में कई योजनाओं का नाम वाजपेयी के नाम पर ही रखा जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इससे जुड़ी हुई अधिसूचना जारी करेगी.

बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे 289 किलोमीटर लंबा चार लेन का राजमार्ग होगा. यह एक्सप्रेस-वे झांसी से शुरू होकर चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, औरैया और जालौन तक जाएगा. इसके बाद यह एक्सप्रेस-वे इटावा से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में जुड़ जाएगा. अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद योगी ने उनके नाम पर आगरा, लखनऊ, कानपुर और बलरामपुर में चार स्मारक बनाने का एलान किया था.

इसके अलावा प्रदेश के बड़ा चौराहा का नाम बदल कर 'अटल चौक' रखा जाने की घोषणा की गई थी. गंगा बैराज पर बन रहे घाट का नाम 'अटल घाट' भी रखा जाना है. वहीं अभी तक वीआईपी रोड के नाम से जाने जानी वाली सड़क का नाम 'अटल मार्ग' होगा. शेखपुर में नगर नगम की 20 एकड़ की जमीन पर अटल स्मृति बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. तुलसी उपवन में अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा लगवाई जाएगी. इसके साथ ही अंग्रेजों के ज़माने का बना पुल जूही खल्वा अब अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget