एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: हाईस्कूल परीक्षा में अलीगढ़ जिले में शोभित वर्मा रहे टॉप पर, बनना चाहते हैं डॉक्टर

शोभित ने अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. 600 में से 564 अंक प्राप्त करने वाले शोभित ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. शोभित इसके लिए पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और चाचा महेश को देते हैं.

अलीगढ़: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने परिणाम जारी किए. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में शोभित वर्मा ने अलीगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. शाहजहांपुर के गांव गढ़िया करेली के रहने वाले शोभित वर्मा के पिता ओमकार वर्मा पेशे से किसान हैं.

अलीगढ़ में शोभित ने की तैयारी

शोभित की मां शकुंतला देवी घरेलू महिला हैं. दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा शोभित का पढ़ाई में मन पहले से ही था. घर में संसाधनों के अभाव के चलते उसे पढ़ाई के लिए अपने चाचा के साथ अलीगढ़ आना पड़ा. गांव में बिजली का कनेक्शन भी कटा हुआ था और वहां इस तरह का माहौल नहीं था कि वह अपनी पढ़ाई कर सके. लिहाजा चाचा की उंगली पकड़ वह शुरू से ही अलीगढ़ आ गया.

कॉलेज में अध्यापक हैं शोभित के चाचा

शोभित के चाचा महेश कुमार अलीगढ़ के विजयगढ़ कस्बे के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं. चाचा की निगरानी में ही शोभित पढ़ाई करने लगा. विजयगढ़ के ही एस जे पी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर शोभित ने 10th क्लास के एग्जाम इस बार दिए. आज जब उसका रिजल्ट डिक्लेअर हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था.

शोभित ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए

हालांकि प्रदेश में टॉप ना कर पाने का मलाल जरूर है लेकिन शोभित ने अलीगढ़ में हाईस्कूल की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. शोभित इसके लिए पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और चाचा महेश को देते हैं. 600 में से 564 अंक प्राप्त करने वाले शोभित ने हाईस्कूल की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. उसका जन्म 7 जुलाई 2005 को शाहजहांपुर में ही हुआ था.

शोभित का बड़ा भाई देवेश मेरठ से एमएससी कर रहा है. जबकि उसकी एक बड़ी बहन साधना की शादी हो चुकी है. वहीं शोभित की एक दूसरी बहन मंजू बीए फाइनल कर रही है. शोभित ने बताया कि उसके गांव में पढ़ाई के संसाधन नहीं थे और यहां तक की लाइट का कनेक्शन भी कट गया था. लेकिन वह पढ़ना चाहता था उसमें उनके परिवार में चाचा ने उसकी सहायता की.

डॉक्टर बनना चाहते हैं शोभित

अब शोभित चाहते हैं कि वह डॉक्टर बनकर देश की सेवा करें. शोभित की सफलता से परिवार में भी खुशी का माहौल है. शोभित के पिता भी चाहते हैं कि जो उसके मन में सपना है डॉक्टर बनने का, वह पूरा हो. साथ ही उसके पिता अपने छोटे भाई महेश को भी धन्यवाद कहते हैं. जिसने शोभित को आज इस मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है. शोभित आज अपने परिवार के साथ शाहजहांपुर में ही हैं.

ये भी पढ़ें-

{**12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें**} UP BOARD 12TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN 12TH / INTERMEDIATE RESULT 2020, UP12.ABPLIVE.COM पर रिजल्ट देख सकते हैं

{**10वीं का रिजल्ट यहाँ देखें**} UP BOARD 10TH RESULT 2020 | UPMSP RESULT UPLOAD TIME, UPRESULTS.NIC.IN HIGH SCHOOL RESULTS, UP10.ABPLIVE.COM पर देखिए रिजल्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget