एक्सप्लोरर

नकल पर नकेल : उत्तर प्रदेश में 133 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई हैं. शिक्षा विभाग ने नकल को लेकर शुरू से ही सख्ती करने के निर्देश दिए थे. यह भी कहा गया था कि नकल कराने वाले जेल जाएंगे और उनके खिलाफ रासुका तक कि कार्रवाई होगी.

लखनऊ: बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के दावे पर दाग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है. प्रदेश भर में 133 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि 29 विद्यालयों की मान्यता रद करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हुई हैं. शिक्षा विभाग ने नकल को लेकर शुरू से ही सख्ती करने के निर्देश दिए थे. यह भी कहा गया था कि नकल कराने वाले जेल जाएंगे और उनके खिलाफ रासुका तक कि कार्रवाई होगी. इसका असर भी देखने को मिला. मगर कुछ जगह इन निर्देशों का मखौल बनाने के प्रयास भी देखने में आये.

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे विद्यालयों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी क्रम में परीक्षा की शुचिता भंग करने के प्रयास में 29 विद्यालयों की मान्यता निरस्त की जा रही है. इनके नाम किसान इण्टर कालेज, खिलवां सिखड़ी, गाजीपुर, श्री बनवारी लालजी सिंह, उमा वि. रामपुर बलभद्र, गाजीपुर, शिवचन्द्र उ.मा. वि. शाहपुर, गाजीपुर, गंगा दुलारी इण्टर कालेज पहेतियां, गाजीपुर, राजदेव उ.मा. वि. गुरैनी मनिहारी, गाजीपुर, राजेन्द्र प्रसाद उ.मा. वि, गुरैनी, मनिहारी, गाजीपुर, मूलचन्द्र यादव इण्टर कालेज होलीपुर, गाजीपुर, श्री जयनाथ इण्टर कालेज खेमपुर, जखनिया, गाजीपुर, चैधरी चरण सिंह, इण्टर कालेज बंका, मुरसान, हाथरस, सरस्वती इण्टर कालेज किन्नूपुर, मऊ, केदारनाथ इण्टर कालेज देघना, मऊ, हबीब इण्टर कालेज गोपागंज मऊ, हरिवंश मेमोरियल इण्टर कालेज पांती रोड़ मधुबन, मऊ, रामलगन इण्टर कालेज अमिला, मऊ, बचई सिंह सिगरौर इण्टर कालेज, चन्द्रसेन प्रयागराज, यू.डी मेमोरियल इण्टर कालेज, असरावे कला, प्रयागराज, पॅचेव देवी राजमुनी इण्टर कालेज बिगही बहुआरा, बलिया, रामलखन इण्टर कालेज बाहरपुर, बलिया, सुखपुरा पब्लिक हा.सं. स्कूल सुखपुरा, बलिया, बाबा स्नेहीदास उ.मा. वि. इब्राहिम पट्टटी, बलिया, सूरज किसान इण्टर कालेज नरावॅ चिलकहर, बलिया, श्री राम पियारे चैधरी इण्टर कालेज, रेहरवा, नकटीदेई, कप्तानगंज, बस्ती, राकेश कुमार मिश्र मीरा देवी इण्टर कालेज केवटली, बस्ती, नूर इण्टर कालेज रंकेडीह, सुल्तानपुर, अति कुमार हरिशंकर इंटर कॉलेज कासिमपुर नागरी अतरौली अलीगढ़, भूदेव सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय शिखराना अतरौली अलीगढ़, श्री हरिओम साहू उ.मा. विद्यालय अझुवा कौशांबी, श्री कृष्ण चंद भरूहिया इंटर कॉलेज बैरगांव कौशांबी तथा स्वामी रामानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय अमराही विशेश्वरगंज, बहराइच की मान्यता प्रत्याहरित करने की नोटिस दी जा रही है.

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य विद्यालयों की भी जांच चल रहीं है तथा उनका चिन्हीकरण किया जा रहा है जो परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग कर परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का कूटरचित प्रयास कर रहें है. उनके विरूद्ध भी मान्यता समाप्त करने के अलावा सेंटर डिबार करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही नकल कराने के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है. अब तक प्रदेश के विभिन्न थानों में 133 लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget