एक्सप्लोरर

बरेली: मायावती को शर्म आनी चाहिए जो जीवित रहते हुए उन्होंने अपनी मूर्तियां लगवाईं- महेंद्र नाथ पांडेय

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मायावती को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने जिंदा रहते सरकारी पैसों से अपनी मूर्तियां लगवाईं. मायावती ने अपनी, काशीराम की और अपने चुनाव चिन्ह हाथी की करोड़ों रुपए की मूर्तियां लगावाई जबकि हम पैसा बच्चों की पढ़ाई, स्वच्छता, शौचालय और विकास कार्यों में खर्च कर रहे हैं.

बरेली: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे बीती रात मेयर उमेश गौतम की बेटी के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने मायावती-अखिलेश यादव के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. इतना ही नहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की भी सराहना की जिसमें कहा गया है कि मायावती मूर्तियों में लगा पैसा सरकारी सरकारी खजाने में जमा कराएं. इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर पर भी अपनी बात रखी.

माया ने मूर्तियो में पैसा खर्च किया और विकास कार्यो में कर रहे है

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मायावती को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने जिंदा रहते सरकारी पैसों से अपनी मूर्तियां लगवाईं. मायावती ने अपनी, काशीराम की और अपने चुनाव चिन्ह हाथी की करोड़ों रुपए की मूर्तियां लगावाई जबकि हम पैसा बच्चों की पढ़ाई, स्वच्छता, शौचालय और विकास कार्यों में खर्च कर रहे हैं. ऐसे में मायावती को चाहिए कि उन्होंने जो धन का दुरुपयोग किया है वह सारा पैसा सरकारी खजाने में जमा करवाएं. उन्होंने कहा कि सरदार पटेल और मायावती की मूर्ति की तुलना आपस में करना बेहद शर्मनाक बात है सरदार पटेल ने जनहित में बहुत सारे काम किए थे.

गठबंधन की रैलियों में जितनी भीड़ उतनी हमारी पार्टी की मीटिंग में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि मायावती और अखिलेश के गठबंधन की रैलियों में जितने लोग पहुंचते हैं उतने लोग तो हमारी पार्टी वर्कर्स की मीटिंग में पहुंचते हैं. इसलिए उन्हें दिन में सपने देखने दीजिए.जनता अपने वर्तमान और भविष्य से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग दोबारा से सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि 32 साल बाद देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आई है. देश की जनता ने सपा, बसपा, कांग्रेस सभी की सरकारों को देखा है और अब जनता हमारी सरकार के कामकाज को भी देख रही है. उन्होंने कहा कि वह लोग जाति के अंकगणित में अटके हुए हैं और उसके आधार पर वोट मांग रहे हैं. जबकि हम विकास पर बात कर रहे हैं.

जिस टेंट में रामलला हैं वो विवादित नहीं है, हमे एससी की NOC का इंतजार

महेंद्र नाथ पांडे ने राम मंदिर पर कहा कि रामलला जिस जगह पर विराजमान है वो टेंट वाली जगह भी विवादित हिस्सा नहीं है. इसलिए हमने सर्वोच्च न्यायालय से एनओसी मांगी है ताकि हम मंदिर निर्माण करवा सकें. क्योंकि मामला सर्वोच्च न्यायालय में है इसलिए हमने एनओसी मांगी है जबकि वह विवादित हिस्सा भी नहीं है. इसलिए हम चाहते हैं सर्वोच्च न्यायालय जल्द से जल्द हमें एनओसी दे जिसके बाद हम मंदिर निर्माण करवा सकें. मंदिर निर्माण के सभी इंतजाम पूरे हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर सिर्फ भाजपा ही बनायेगी बाकी सपा, बसपा और कांग्रेस नहीं बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget