एक्सप्लोरर

BJP विधायक का भद्दा बयान, कहा- भगवान राम भी आ जाएं तब भी रेप की घटनाएं नहीं रुक सकतीं

यह पहला मौका नहीं है जब विधायक सुरेंद्र सिंह के मुंह से विवादित बोल निकले हों. इससे पहले उन्होंने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव भगवान बनाम इस्लाम होगा.

नई दिल्ली: अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले यूपी से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है. यूपी के बलिया में उन्नाव की गैंगरेप की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवान राम भी आ जाये तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना संभव नही है. उन्होंने ये भी कहा कि यह प्रदूषण संस्कार द्वारा नियंत्रित होगा, संविधान द्वारा नही.

क्या बोले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह? उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, ''भगवान राम भी आ जाएंगे तो इस घटना पर नियंत्र कर पाना संभव नहीं है. ये समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, इस प्रदूषण से कोई भी वंचित रहने वाला नहीं है. इसमें सभी अभिवावकों, बहनों, पुत्रियों और पुत्रों का धर्म है कि समाज को अपना परिवार समझ कर, सबको अपनी बहन समझ कर अपने धर्म का पालन करना चाहिए.''

सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ''खतरनाक अपराधी तो एनकाउंटर में मारे जाते हैं लेकिन बलात्कारियों के साथ ऐसा नहीं होता, वे सिर्फ जेल जाते हैं. यह हम सबका कर्तव्य है कि हम बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं.''

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं सुरेंद्र सिंह यह पहला मौका नहीं है जब विधायक सुरेंद्र सिंह के मुंह से विवादित बोल निकले हों. इससे पहले उन्होंने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव भगवान बनाम इस्लाम होगा. उन्होंने कहा, ''2019 का चुनाव मोदी के चरित्र बनाम बेइमानों के बीच होना है. चरित्रवान बनाम चोरों के बीच होना है. इस्लाम बनाम भगवान के बीच होना है और इटली बनाम भारत के बीच होना है. मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी तो भारत की गलियों में ढोल नगाड़े बजेंगे.''

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के साथ सुरेंद्र सिंह की जुबानी जंग ने भी सुर्खियां बटोरी थीं. ओमप्रकाश राजभर और विधायक सुरेंद्र सिंह एक दूसरे की तुलना कुत्ते से कर रहे थे और मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget