एक्सप्लोरर

यूपी: एसपी-बीएसपी और कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं- दिनेश शर्मा

यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने आंवला, फतेहपुर सीकरी और मैनपुरी की चुनावी जनसभाओं में कहा, 'एसपी, बीएसपी व कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है.'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस-एसपी-बीएसपी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इन तीनों दलों में अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है. शर्मा ने आंवला, फतेहपुर सीकरी और मैनपुरी में चुनावी जनसभाओं में कहा, 'एसपी, बीएसपी व कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है.'

एसपी-बीएसपी को अवसरवादी गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने तो अपनी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का ही तख्तापलट कर दिया. राफेल को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर है, वे देश के ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हाथ के पंजे ने देश को लूटा व बर्बाद किया तथा देश में भ्रष्टाचार किया है. शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है. एसपी-बीएसपी व कांग्रेस केवल मोदी को रोकने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी हैं, जिनका परिवार कोई लाभ नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर ऐसे वंशवादी दल हैं, जिनके सदस्य लाभ व पद के लिए ही हैं. विरोधियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब तो मायावती ने भी भतीजे को बुला लिया है जबकि बीजेपी में किसी को नहीं पता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा.

शर्मा ने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस सहित विरोधी दलों को चेताते हुए कहा कि यह देश राष्ट्रभक्तों का है. देश विरोधी बात करने वाले लोगों की तमाम पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी कश्मीर को देश से अलग नहीं कर सकती हैं.

उन्होंने कहा कि पहले आतंकी आते थे और देश में घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे. देश में मुम्बई से लेकर अयोध्या और काशी में आतंकी वारदात हुईं पर उस समय के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उड़ाते थे तथा पाकिस्तान को प्रेम का संदेश दिया जाता था, जिसके बदले में पाकिस्तान गोली चलाता था.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वह समय नहीं हैं. अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि गले लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास भी किया तो घर में घुसकर मारेंगे. उन्होंने विरोधियों पर सम्प्रदाय, क्षेत्र व जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आया तो उन्होंने महागठबंधन बना लिया.

रामपुर: आजम खान का बेहद अभद्र बयान, कहा- हमने नाचने वाला स्कूल नहीं खोला 

सत्ता में आते ही कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाएंगे- केशव प्रसाद मौर्य 

पीलीभीत: इस बार महागठबंधन चौकीदार की चौकी छीन कर ही दम लेगा- अखिलेश 

अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की 

योगी आदित्यनाथ और मायावती ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस का जवाब दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
Amarnath Yatra: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget